{"_id":"5a5e5f2f4f1c1b60268b4d38","slug":"151613437711-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेक फेल होने पर बस पेड़ से टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रेक फेल होने पर बस पेड़ से टकराई
Updated Wed, 17 Jan 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,सेलाकुई।
सहसपुर थाना क्षेत्र के राजावाला तिराहे पर ब्रेक फेल होने से बस पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया।
डाकपत्थर-देहरादून यूनियन की बस मंगलवार को देहरादून से विकासनगर आ रही थी। दोपहर करीब ढाई बजे बस दून-पांवटा हाईवे पर राजावाला तिराहे के समीप पेड़ से टकरा गया। बस में 30-35 लोग सवार थे। बस के टकराते ही उसमें सवार यात्री घबरा गए। उनमें चीख पुकार मच गई। एक महिला बेसुध हो गई। चालक मौके से फरार हो गया। अधिकांश यात्रियों को मामूूली चोटें आई। जिस जगह पर हादसा हुआ वहीं पर बस यूनियन के कर्मचारी भी बैठते हैं। वे भी बस की चपेट में आने से बाल बाल बचे।
दुर्घटना से हाईवे पर कुछ देर जाम की स्थिति बनी रही। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने यातायात बहाल कराया। यात्रियों के अनुसार चालक तेज गति से बस चला रहा था। जिस कारण हादसा हुआ। उधर, चौकी प्रभारी सेलाकुई गिरीश नेगी ने बताया कि बस के ब्रेक फेल होने की बात प्रकाश में आई है। बस को कब्जे में लिया गया है। सभी यात्री पुलिस के पहुंचने से पहले ही अन्य वाहनों में बैठ कर गंतव्य के लिए रवाना हो गए।