{"_id":"5a579ad84f1c1b34198b4652","slug":"151569089113-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुस्तक दान से बड़ा कोई दान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुस्तक दान से बड़ा कोई दान नहीं
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थराली। उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत की ओर से संचालित पुस्तक दान योजना के प्रचार-प्रसार के लिए राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में गोष्ठी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. एनएस बनकोटी ने कहा कि इस अभियान में जनसहभागिता की जरूरत है, जिससे कालेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अधिकाधिक पुस्तकें उपलब्ध हो सकें।
जिला पंचायत सदस्य भावना रावत ने कहा कि इस अभियान में प्रत्येक व्यक्ति को सहयोग करना चाहिए। डा. पंकज भट्ट ने पुस्तकों के एतिहासिक तथ्यों की जानकारी दी। छात्र महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप जोशी ने कहा कि इस अभियान से छात्र-छात्राओं को करियर बनाने में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर पीटीए अध्यक्ष शंकर लाल, गोपाल सिंह फर्स्वाण, खिलाप सिंह रावत, छात्र संघ अध्यक्ष राजेश चौहान रवि नेगी, सीएस पांडे, नीतिश कुमार, दीपा रावत और पंकज रावत सहित कई लोग उपस्थित थे। गोष्ठी का संचालन डा. विक्रम सिंह ने किया।