फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आतंक के पर्याय बने बंदरों और जंगली जानवरों से निजात दिलाने की मांग

आतंक के पर्याय बने बंदरों और जंगली जानवरों से निजात दिलाने की मांग

Thu, 11 Jan 2018 10:37 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
आतंक के पर्याय बने बंदरों और जंगली जानवरों से निजात दिलाने की मांग

विज्ञापन
देवाल। ब्लॉक सभागार में आयोजित व्यापार संघ और ग्रामीणों की संयुक्त बैठक में बंदरों और जंगली जानवरों से निजात दिलाने की मांग उठी। ग्रामीणों ने कहा कि जंगली जानवरों ने फसलों को चौपट कर दिया है। यही नहीं आए दिन जानवर लोगों पर भी हमला कर रहे हैं। ग्रामीणों और व्यापारियों ने जल्द समस्याओं का निराकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

व्यापार संघ अध्यक्ष केडी मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि बंदर, लंगूर और जंगली जानवर काश्तकारों की फसलों को नष्ट कर रहे हैं और लोगों पर हमला भी कर रहे हैं। कई बार शासन-प्रशासन और वन विभाग से बंदरों को पकड़ने के लिए बंदरबाड़ा बनाने की मांग की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ब्लॉक के गांवों के काश्तकारों ने खेती करना ही बंद कर दिया है। बंदरों के हमलों के डर से लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। वहीं कई लोग पालतू मवेशियों को बाजार में ही छोड़ दे रहे हैं जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रेंजर टीएस बिष्ट ने बताया कि बाजार के पास बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है। अभी तक छह बंदरों को पकड़ा गया है। यह अभियान जारी रहेगा। नंदकेशरी, सेलखोला और इच्छोली में भी शीघ्र पिंजरा लगाया जाएगा। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य भगवती देवी, पुष्कर सिंह बिष्ट, भैरव दत्त मिश्रा, जय सिंह नेगी, पुष्पा देवी, मोहनी देवी, जीवन मिश्रा, हरीश मिश्रा, केदार दत्त मिश्रा, हरीश पांडे और गणेश मिश्रा आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed