{"_id":"5cd33c38bdec22076d2047c5","slug":"151557347384-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल काम पर लौटे, पहले दिन पांच लोगों को जारी हुआ आय प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल काम पर लौटे, पहले दिन पांच लोगों को जारी हुआ आय प्रमाण पत्र
Thu, 09 May 2019 08:53 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 08:53 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : www.pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आय प्रमाणपत्र का प्रारूप जारी होने के बाद बुधवार को लेखपाल (पटवारी) काम पर लौट आए। पहले दिन तहसील देहरादून से पांच लोगों को आय प्रमाणपत्र जारी किए गए। आवेदकों ने स्वयं अपने आय के स्रोतों की जानकारी नए प्रारूप में भरकर दी। जिसके आधार पर लेखपालों ने अपनी रिपोर्ट लगाकर प्रमाणपत्र जारी किए।
विज्ञापन
दरअसल, समाज कल्याण विभाग में छात्रवृत्ति घोटाला सामने आने के बाद जांच में सामने आया था कि लोगों ने फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर सरकार से अवैध रूप से छात्रवृत्ति ली। उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए तहसील से आय प्रमाणपत्रों का ब्योरा तलब किया है। इसके विरोध में चार फरवरी से देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार चंपावत सहित पांच जिलों में पटवारियों ने आय प्रमाणपत्र बनाने का बहिष्कार कर दिया था।
विज्ञापन
इनकी मांग थी कि यूपी की तर्ज पर प्रदेश में भी आय प्रमाणपत्र का नियम निर्धारित किया जाए। हड़ताल के चलते पांच जिलों में तीन माह में दस हजार आय प्रमाणपत्र और 12 हजार दाखिल खारिज का कार्य लटका हुआ था। उधर, लोगों की परेशानियों को देखते हुए मंगलवार को शासन ने प्रारूप संबंधी शासनादेश जारी कर दिया।
विज्ञापन