{"_id":"5caf9de5bdec2260e22adc52","slug":"151555013093-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची छीनने पर एजेंटों ने किया हंगामा .","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची छीनने पर एजेंटों ने किया हंगामा .
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदाता सूची छीनने पर एजेंटों ने हंगामा किया
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी में बृहस्पतिवार को मतदाता सूची छीनने पर एजेंटों ने हंगामा कर दिया। हालांकि मतदान प्रक्रिया पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा पार्षद की नाराजगी के बाद एजेंटों को मतदाता सूची वापस दी गई।
सुबह करीब 11 बजे केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी में बूथों पर एजेंट मतदाता सूची लेकर बैठे थे। इसी दौरान निरीक्षण में पहुंचे पर्यवेक्षक ने पीठासीन अधिकारियों को एजेंट से मतदाता सूची लेकर अपने पास रखने के निर्देश दिए। जिस पर एजेंटों ने आक्रोश जताते हुए हंगामा किया। किशननगर पार्षद नंदिनी शर्मा ने इस पर आपत्ति जताई। इसी बीच टिहरी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी नाराजगी जताई। जिसके बाद एजेंटों को मतदाता सूची वापस दे दी गई।