फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सहज और सरल स्वभाव से दिलों पर छा जाते थे पर्रिकर

सहज और सरल स्वभाव से दिलों पर छा जाते थे पर्रिकर

Mon, 18 Mar 2019 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
सहज और सरल स्वभाव से दिलों पर छा जाते थे पर्रिकर
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। सरल और सहज स्वभाव के धनी मनोहर पर्रिकर पहली मुलाकात में ही लोगों के दिलों में अपनी जगह बना लेते थे। उनका बोलने का अंदाज भी लोगों को खूब भाता था। जब-जब वह उत्तराखंड आए, लोगों ने उन्हें भरपूर प्यार दिया। प्रदेश भाजपा नेताओं ने उनसे जुड़े अनुभव साझा करते हुए यह बातें कही।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि पर्रिकर तीन से चार कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए उत्तराखंड आए थे। देहरादून के साथ ही उन्होंने पाटीसैण, पौड़ी में आयोजित कार्यक्रम में भी शिरकत की थी। सामान्य वेशभूषा में रहने वाले पर्रिकर को देखकर लोगों को विश्वास नहीं होता कि वह इतने बड़े पद पर आसीन हैं।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी डा. देवेंद्र भसीन ने बताया कि अपने सहज व्यक्तित्व से वह लोगों के मन में अमिट छाप छोड़ने में कामयाब रहे थे। जनसभा के बाद वह लोगों से मिले। लोगों ने तो यह तक कहा कि पहली बार उन्होंने कोई रक्षा मंत्री ऐसा देखा जो आम आदमी से इतना घुलता-मिलता हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजयुमो महानगर अध्यक्ष श्याम पंत ने बताया कि पर्रिकर ने गढ़ी कैंट में रैली के साथ ही टपकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। तब उन्होंने अन्य श्रद्धालुओं की तरह पूजा की। उनकी सरलता देखकर अन्य श्रद्धालु भी बहुत प्रभावित हुए थे।

आज मां भारती ने अपना एक सच्चा सपूत खो दिया है। मैं उनके निधन का समाचार सुनकर स्तब्ध हूं। जब वह पीठासैण में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की मूर्ति का अनावरण करने आए थे, तब मैंने उनसे पहाड़ के युुवाओं को सेना में भर्ती में छूट देने की मांग की थी। इसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया था। इसके लिए पहाड़ का युवा हमेशा उनका आभारी रहेगा।

डा. धन सिंह रावत (ट्वीटर पर)

मनोहर पर्रिकर एक कुशल संगठनकर्ता, प्रशासक और राजनीतिज्ञ थे। उनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
प्रेमचंद अग्रवाल, विधानसभा अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed