फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चार दिनों से बैंकों ने नहीं दी लेनदेन की सूचनाएं

चार दिनों से बैंकों ने नहीं दी लेनदेन की सूचनाएं

Sat, 16 Mar 2019 01:50 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 16 Mar 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
चार दिनों से बैंकों ने नहीं दी लेनदेन की सूचनाएं
प्रतीकात्मक तस्वीर

ब्यूरो/अमर उजाला।

विज्ञापन

देहरादून। आचार संहिता लागू होने के बाद से जिले के बैंकों ने किसी संदिग्ध लेनदेन की सूचना निर्वाचन विभाग को नहीं दी है। अब व्यय निगरानी समिति बैंकों को रिमाइंडर भेजेगी। उसके बाद भी यदि कोई सूचना नहीं आती तो बैंकों को नोटिस जारी किए जाएंगे।

बता दें कि 10 मार्च की शाम लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू हो गई थी। उसके बाद निर्वाचन विभाग ने जिले के लीड बैंकों को एक लाख रुपये से अधिक के संदिग्ध लेनदेन की सूचनाएं उपलब्ध कराने को लेकर दिए थे। ये लेनदेन नगद, एनईएफटी, आरटीजीएस, आईएमपीएस आदि किसी भी माध्यम से हो सकते हैं। विभाग ने इसका सख्ती से पालने करने के निर्देश भी दिए थे। बावजूद इसके बैंकों ने किसी लेनदेन की कोई सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन


व्यय निगरानी समिति के सदस्य राजीव गुप्ता ने बताया कि शनिवार सभी बैंकों को रिमाइंडर भेजे जाएंगे। यदि उसके बाद भी कोई सूचना उपलब्ध नहीं कराई जाती तो विभाग की ओर से उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। इस संबंध में सभी व्यय पर्यवेक्षकों को सूचित करा दिया है कि 50 हजार रुपये से अधिक के नगद लेनदेन पर नजर रखी जाए। साथ ही जिले में सभी विधानसभाओं में 30 उड़न दस्तों को भी सक्रिय कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed