{"_id":"5c7c336cbdec224dab6016c4","slug":"151551643500-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना की गौरव गाथा पर आधारित होगा होली समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना की गौरव गाथा पर आधारित होगा होली समारोह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
केंद्रीय कूर्मांचल परिषद की ओर से आयोजित बैठक में 17 मार्च को होली समारोह धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इस बार होली समारोह सेना की गौरव गाथा पर आधारित होगा।
केंद्रीय कूर्मांचल परिषद के संरक्षक राम सिंह परिहार के अनुसार होली पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में सेना की गौरव गाथा प्रदर्शित की जाएगी। होली समारोह एक बजे से शुरू होगा। मंच, साज सज्जा आदि कार्यों के लिए 16 मार्च को चार बजे केंद्रीय परिषद की मीटिंग होगी। इसमें सभी शाखा अध्यक्ष, शाखा सचिवों तथा केंद्रीय परिषद के पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। बैठक में आजीवन सदस्यों को चुनाव में भाग लेने के अधिकार पर भी चर्चा की गई। इस दौरान वंदना बिष्ट, डॉ. एचसी शाह, जीवन सिंह बिष्ट, जेएस बिष्ट, बंशीधर जोशी, दीपा शर्मा, गगन वर्मा, जीवन चंद्र चंदोला, ललित चंद्र जोशी, आरएस परिहार, उमा जोशी, कमल रजवार, चंद्र शेखर जोशी उपस्थित रहे।