फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आज 12 घंटे भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

आज 12 घंटे भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

Thu, 21 Feb 2019 02:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
आज 12 घंटे भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। प्रदेश के निचले पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बृहस्पतिवार को भारी बारिश की संभावना है। साथ ही ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। शासन ने एडवाइजरी जारी करते हुए जिलाधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 12 घंटों के दौरान उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है। देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ के ज्यादातर इलाकों में तेज बारिश और ओले गिरने का अनुमान है। प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 22 फरवरी की शाम से मौसम सामान्य होने की संभावना है।
विज्ञापन

शासन ने बर्फबारी और बारिश की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारियों को मार्ग खोलने के पर्याप्त इंतजाम रखने, पर्यटकों को उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में आवाजाही प्रतिबंधित करने, ऊंचाई वाले स्थानों पर रहने वाले लोगों को निचले स्थानों पर भेजने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed