{"_id":"5c48d12cbdec2273ac45dadf","slug":"151548276012-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पसंदीदा चैनलों का पैक खुद तैयार कर सकेंगे ग्राहक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पसंदीदा चैनलों का पैक खुद तैयार कर सकेंगे ग्राहक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। एक फरवरी से टीवी चैनलों के लिए नए नियम लागू हो रहे हैं। इसके तहत पसंदीदा चैनलों का पैक खुद ग्राहक को तय करना होगा। यदि पसंदीदा चैनल नहीं चुन पा रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के साथ ही अन्य डीटीएच कंपनियों की वेबसाइट और केबल संचालकों से संपर्क कर आप पसंदीदा चैनल चुन सकते हैं। इससे आपको आसानी से पता चल जाएगा कि चैनल देखने के लिए प्रत्येक माह आपको कितना खर्च करना पड़ेगा?
ग्राहक ट्राई की वेबसाइट एचटीटीपी://सीएचएएनएनईएल.टीआरएआई.जीओवी.इन/ पर जाकर अपना पैक खुद तैयार कर सकते हैं। ग्राहकों को चैनल के साथ ही पसंद के जॉनर, एचडी और एसडी के साथ ही अपनी भाषा की जानकारी भी देनी होगी। उसके बाद आपके पास हर चैनल की जानकारी आएगी। ग्राहक अपने पसंद के चैनलों की संख्या बढ़ा या घटा सकते हैं। इसके अलावा डिश टीवी, डी2एच, एयरटेल, टाटा स्काई आदि डीटीएच सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनियों ने भी अपनी वेबसाइट पर पसंदीदा चैनल और उसके भुगतान की सूची उपलब्ध करा दी है। ग्राहक उनकी वेबसाइट में जाकर चैनल चुन सकते हैं। हालांकि अधिकतर कंपनियों ने 130 रुपये मासिक किराये पर 100 फ्री टू एयर के साथ ही अन्य चैनल उपलब्ध करा रखे हैं। अन्य पसंदीदा चैनल के लिए अलग से भुगतान करना होगा।
दूसरी ओर हर ब्रॉडकास्टर ने अपने चैनलों का अलग से बुके तैयार किया है। इनमें पे और एचडी चैनल भी शामिल हैं। स्टार प्लस, सोनी, जी, एंड टीवी, कलर्स आदि चैनल पे कैटेगिरी में आते हैं। अगर आप एसडी के साथ एचडी चैनल देखना चाहते हैं तो फिर उनका पैसा अलग से देना होगा।
विज्ञापन
अभी अधिक भुगतान करते हैं ग्राहक
मौजूदा समय की बात करें तो डीटीएच ग्राहकों को अधिक भुगतान करना पड़ता है। इसकी वजह यह है कि उन्हें कई ऐसे चैनलों का भी पैसा देना पड़ रहा है, जिन्हें वह नहीं देखते। लेकिन, ट्राई की नई योजना से ग्राहक कम धनराशि खर्च कर अपने पसंदीदा चैनलों को देख सकेंगे।
डिश टीवी पर ऐसे बनाएं अपना पैक
डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.डीआईएसएचटीवी.इन में लॉगइन करने के बाद एड ऑन डीटीएच पैकेज में जाइए। यहां स्टैंडर्ड डेफिनेशन पैक, आई डेफिनेशन पैक के साथ ही एड ऑन पैक का विकल्प है। बेस पैक में ग्राहक को 130 रुपये प्रति महीना देना होगा। इसमें 100 चैनल हैं। इस पर क्लिक करने के बाद कस्टमर को मोबाइल नंबर या वीसी नंबर दर्ज करने के बाद पासवर्ड डालना होगा। उसके बाद ग्राहक संबंधित पैक के अलावा अपने मन पसंदीदा चैनल चुन सकेंगे। जिसका भुगतान उन्हें अलग से करना होगा। वहीं, एचडी के लिए अलग से भुगतान करना होगा। इसके अलावा डिश टीवी ग्राहक टोल फ्री नंबर 1800-258-3474, 1864-258-3474 पर भी संपर्क कर अपना पसंदीदा चैनल सब्सक्राइब कर सकते हैं।
डी2एच उपभोक्ता भी चुन सकेंगे विकल्प
यदि आप डी2एच के ग्राहक हैं तो यहां भी 130 रुपये का बेसिक प्लान रखा गया है। जिसमें 100 चैनल फ्री होंगे। वहीं, अतिरिक्त चैनल देखने के लिए आपको अलग से भुगतान करना होगा। इसमें भी आपको डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.डी2एच.कॉम वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद सब्सक्रिप्शन प्लान में जाना होगा। जहां पसंदीदा चैनल के लिए तय किराये के हिसाब से भुगतान करना पड़ेगा। साथ ही कस्टमर केयर नंबर 9115691156 के जरिये भी अपना चैनल पैक तैयार करवा सकते हैं।
टाटा स्काई ने शुरू की सुविधा
टाटा स्काई के ग्राहक हैं तो डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.टीएटीएएसकेवाई.कॉम पर जाएं। यहां अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालना होगा। उसके बाद चैनलों की सूची और उसके किराये की लिस्ट आपके सामने आ जाएगी। बेसिक प्लान के अतिरिक्त जितने भी चैनल ग्राहक चुनेंगे, उसका भुगतान करना होगा।
केबल संचालकों ने बांटे फार्म
पूर्व उपायुक्त मनोरंजन कर वीपी रावत ने बताया कि केबल संचालकों की ओर से अपने-अपने क्षेत्रों में फार्म बांटे जा रहे हैं। इनके ग्राहकों को 130 रुपये का भुगतान तो करना ही होगा। साथ ही अन्य चैनलों के लिए उनकी ओर से तय राशि का भुगतान अलग से करना होगा। अगले सप्ताह से केबल संचालक फार्म कलेक्ट करना शुरू करेंगे।
बेसिक चैनलों का बुके
ब्रॉडकास्टर चैनल की संख्या कीमत
स्टार इंडिया 13 49
जी मीडिया 24 45
सोनी टीवी 9 31
इंडिया कास्ट 20 25
डिज्नी 7 10
डिस्कवरी 8 8
टाइम्स नेटवर्क 4 7
टर्नर 2 4.8
एनडीटीवी 4 3.5
टीवी टुडे 2 0.75