फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एसएसपी को पत्र भेजकर मांगी एके-47

एसएसपी को पत्र भेजकर मांगी एके-47

Sun, 13 Jan 2019 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी को पत्र भेजकर मांगी एके-47
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली प्रभारी ने जेलर, देवपाला राणा हत्याकांड और जेल के बाहर गैंगवार का हवाला देते हुए एसएसपी को पत्र भेजकर एके 47 देने की मांग की है। साथ ही बताया गया है कि गंगनहर कोतवाली क्षेत्र आपराधिक दृष्टि से अतिसंवेदनशील है। बदमाशों से मुठभेड़ में एक सिपाही सुनित नेगी शहीद भी हो चुके हैं। एसएसपी की हरी झंडी मिलते ही गंगनहर कोतवाली को एके 47 मिलने की उम्मीद है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में एक के बाद एक बड़ी वारदात होने से पुलिस के सामने बदमाशों को रोकना चुनौती है। बदमाशों ने सभी वारदात को हाइटेक हथियारों से अंजाम दिया है जबकि पुलिस के पास पुराने हथियार हैं। ऐसे में बदमाशों से लोहा लेने में पुलिस खुद को असहाय महसूस करती है। साथ ही बदमाशों को पकड़ना भी एक चुनौती रहती है, लेकिन अब जल्द ही गंगनहर कोतवाली पुलिस भी एके 47 से लैस होगी। गंगनहर कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने एसएसपी को पत्र भेजकर एके 47 उपलब्ध कराने की मांग की है। उम्मीद है कि एसएसपी की मुहर लगते ही गंगनहर कोतवाली में जल्द ही एके-47 नजर जाएगी।
विज्ञापन

इन घटनाओं का दिया हवाला
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र आपराधिक दृष्टि से अतिसंवेदनशील है। कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों ने वर्ष 2011 में जेल के बाहर ही जेलर नरेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद 2013 में गंगनहर कोतवाली के बगल में ही डॉ. हिना खरे के घर पर डकैती डाली थी। बदमाशों से लोहा लेते हुए सिपाही सुनित नेगी शहीद हो गए थे। पांच अगस्त 2014 को रुड़की जेल में बंद सुनील राठी के शूटरों ने जेल से रिहा हुए चीनू पंडित पर जेल गेट पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं। चीनू ने जेल के अंदर भागकर जान बचाई थी, जबकि उसके तीन साथियों की मौत हो गई थी। 19 नवंबर वर्ष 2017 को बदमाशों ने कोर्ट परिसर में देवपाल राणा की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली की ओर से एके-47 मांगने के मामले में पहले यह देखना होगा कि इसे हैंडल करने वाला कोतवाली में कोई ट्रेंड है या नहीं। इसके अलावा एके-47 की कीमत बहुत महंगी होती है, जिसे देने के लिए कई चीजों की जानकारी लेनी पड़ती है। फिलहाल मुझे ऐसा कोई पत्र नहीं मिला है। मैं फिर भी इस संबंध में जानकारी लूंगा।
-जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed