{"_id":"5c37a43fbdec2273767266b6","slug":"151547150399-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के लिए -- एलटी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के लिए -- एलटी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति का तोहफा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। एलटी के लिए पहले चरण की काउंसिलिंग में शामिल हुए अधिकतर अभ्यर्थियों को शिक्षा विभाग ने बृहस्पतिवार को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए हैं। वहीं विभाग 17 जनवरी तक दूसरे चरण की काउंसिलिंग पूरी करने का दावा भी कर रहा है।
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से शिक्षा विभाग में एलटी सहायक अध्यापक के 1214 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया हुई थी। कई माह पूर्व चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच भी कर ली गई थी। बावजूद उसके अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं दी गई। इसको लेकर चयनित अभ्यर्थी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय से कई बार गुहार लगा चुके थे।
कुछ दिन पूर्व शिक्षा मंत्री ने पदोन्नति के बाद रिक्त पदों पर तैनाती का भरोसा दिया था। बुधवार को कुछ चयनित महिला अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री के सामने फिर यह मुद्दा उठाया। विभाग ने बृहस्पतिवार को पहले चरण की काउंसिलिंग में शामिल अभ्यर्थियों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। इनमें करीब 300 अभ्यर्थी गढ़वाल मंडल और 300 के करीब कुमाऊं मंडल के अभ्यर्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
अपर निदेशक गढ़वाल मंडल महावीर बिष्ट ने बताया कि गृह विज्ञान और चित्रकला जैसे कुछ विषयों में दुर्गम में महिला संवर्ग के पद खाली नहीं हैं। ऐसे में शासन से उनके संबंध में मार्गदर्शन लिया जा रहा है। जबकि पहले चरण के अन्य अभ्यर्थियों के नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
वरिष्ठता क्रम की गड़बड़ी से बचने के लिए सभी विषयों की सूची एक साथ जारी की गई। पहले चरण की काउंसिलिंग में शामिल अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश जारी हो गए हैं। दूसरे चरण के नियुक्ति आदेश अगले कुछ दिन में जारी कर दिए जाएंगे।
आरके कुंवर, निदेशक माध्यमिक शिक्षा