{"_id":"5c1ea090bdec2256c73ecab6","slug":"151545511056-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रावधानों के विपरीत वेतन लेने वाले शिक्षकों से वसूली शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रावधानों के विपरीत वेतन लेने वाले शिक्षकों से वसूली शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रावधानों के विपरीत वेतन लेने वाले शिक्षकों से वसूली शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। शिक्षा विभाग के प्रावधानों के विपरीत वेतनमान आहरित करने वाले तमाम शिक्षकों से वसूली शुरू हो गई है। इस कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप की स्थिति है। दूसरी ओर शिक्षक संगठनों ने वसूली का विरोध कर दिया है। माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियोें का कहना है कि इस संबंध में आला अफसरों से वार्ता हुई है और जल्द ही वसूली बंद की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभाग की ओर से राज्य के सभी जिलों में प्राथमिक स्तर के शिक्षकों का माध्यमिक शिक्षा में समायोजन किया गया था, लेकिन विभागीय अधिकारियों की गलती से इन शिक्षकों को अधिक वेतनमान जारी कर दिया गया। आखिरकार यह प्रकरण शासन के संज्ञान में लाया गया तो शासन ने अधिक वेतन लेने वाले शिक्षकों से वसूली करने का आदेश जारी कर दिया। शासन के निर्देश पर विभागीय अधिकारियों ने वसूली भी शुरू कर दी है। दूसरी ओर शिक्षकों से वसूली शुरू होने के साथ ही शिक्षक संगठन भी शिक्षकों के पक्ष में लामबंद हो गए हैं। राजकीय शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ. सोहन सिंह माझिला का कहना है कि इस संबंध में आला अफसरों से संगठन पदाधिकारियों से उनकी वार्ता हुई हैं। जल्द ही रिकवरी पर रोक लगाई जाएगी।