{"_id":"5c180660bdec2256fd70ef7c","slug":"151545078368-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन 28 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन 28 को
Updated Tue, 18 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका कर्मचारी यूनियन ने 28 दिसंबर को सचिवालय परिसर में प्रदर्शन की चेतावनी दी है। यह निर्णय सोमवार को यूनियन कार्यालय में हुई बैठक में लिया गया।
जिला अध्यक्ष ज्योतिका पांडेय ने कहा कि केंद्र की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से अभी कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इसके चलते कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। इसके अलावा कार्यकर्ताओं की कई मांगों पर सरकार अनदेखी कर रही है। इसी के तहत 28 दिसंबर को सचिवालय परिसर में प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में जानकी चौहान, लक्ष्मी पंत, आशा रावत, ज्योति, रेखा रावत, विष्णु राणा, कुसुम शर्मा आदि मौजूद रहीं।