{"_id":"5c06e1bfbdec2241471f69ae","slug":"151543954879-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंपों पर शौचालयों में लगे मिले ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंपों पर शौचालयों में लगे मिले ताले
Updated Wed, 05 Dec 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल पंपों पर शौचालयों में लगे मिले ताले
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। शहर के पेट्रोल पंपों पर शौचालय की व्यवस्था ठीक नहीं है। इसकी जानकारी होने पर मंगलवार को मेयर सुनील उनियाल गामा ने निगम अधिकारियों के साथ तीन पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। इस दौरान अव्यवस्थाएं पायी जाने पर संचालकों को नोटिस जारी किए गए। जबकि तीन सुलभ शौचालय के संचालकों को हिदायत दी गई कि जल्द ही शौचालयों की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। निरीक्षण के दौरान गांधी रोड स्थित दो और राजपुर रोड स्थित दो पेट्रोल पंपों में से दो में ताले लगे मिले और एक में गंदगी पाई गई, जिस पर पंप संचालकों को नोटिस जारी किया गया। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैलाश जोशी, क्षेत्रीय निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
बता दें कि शहर के पेट्रोल पंपों पर बने शौचालयों में से अधिकतर कर बुरा हाल है। कहीं पानी नहीं मिलता तो कहीं गंदगी देख लोग उनमें जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं। कई जगह तो ताले ही लगे मिलते हैं। इसके अलावा अधिकतर पंपों पर हवा-पानी जैसी जरूरी सुविधाएं भी मुहैया नहीं कराई जाती हैं। लोगों का कहना है कि यदि सभी पेट्रोल पंपों पर बने शौचालयों का निरीक्षण किया जाए तो सच्चाई सामने आएगी।