{"_id":"5c01971cbdec224191302217","slug":"151543608092-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फास्ट ट्रैक प्रमोशन पॉलिसी लाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फास्ट ट्रैक प्रमोशन पॉलिसी लाने की मांग
Updated Sat, 01 Dec 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
केंद्रीय प्रबंधक पर एकतरफा फैसला लेने का आरोप लगाकर एलआईसी क्लास वन फेडरेशन के प्रथम श्रेणी अधिकारियों ने शुक्रवार को नेहरू कॉलोनी स्थित एलआईसी कार्यालय में प्रदर्शन किया। राष्ट्रव्यापी विरोध अभियान के तहत प्रदर्शन के दौरान मंडलीय महासचिव बीपी बलूनी ने नई प्रमोशन पॉलिसी पर विरोध जताया। उन्होंने वर्तमान में जारी पॉलिसी के साथ-साथ युवाओं के लिए फास्ट ट्रैक प्रमोशन पॉलिसी लाने की मांग की। अखिल भारतीय केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अखिल पांथरी ने नई प्रमोशन पॉलिसी के तहत लिखित परीक्षा व साक्षात्कार लेने के प्रावधानों का विरोध किया। इस मौके पर अध्यक्ष केएस चौहान, मनोज अरोरा, विपिन गौतम, गौतम, डीपी सिंह, दीप जोशी, रविंद्र, सुनील, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।
डीएवी में बीकॉम की परीक्षाएं तीन से
देहरादून। डीएवी पीजी कॉलेज में बीकॉम की सभी सेमेस्टर की आंतरिक परीक्षाएं तीन और चार दिसंबर को होगी। यह जानकारी विभागाध्यक्ष डॉ. एके नागलिया ने दी। उन्होंने बताया कि परीक्षा से संबंधित कोई भी जानकारी के लिए छात्र वाणिज्य संकाय में संपर्क कर सकते हैं।