{"_id":"5bad437f867a557f5929a607","slug":"151538081663-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़ी कैंट में कल देखें सर्जिकल स्ट्राइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़ी कैंट में कल देखें सर्जिकल स्ट्राइक
Updated Fri, 28 Sep 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ी कैंट में कल देखें ‘सर्जिकल स्ट्राइक’
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। गढ़ी कैंट में 29 सितंबर को सर्जिकल स्ट्राइक की झलक देख सकते हैं। सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ पर शनिवार को गढ़ी कैंट के जसवंत सिंह ग्राउंड में पराक्रम पर्व का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम सुबह दस बजे से शाम के पांच बजे तक चलेगा।
29 सितंबर 2016 को सीमापार जाकर आतंकियों पर हमला बोलने के दिन को सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक डे के रूप में मनाने का फैसला लिया है। इस वर्ष सेना के जवानों के साहस, वीरता और बलिदान को दर्शाने के लिए 28 से 30 सितंबर तक ‘पराक्रम पर्व’ का आयोजन किया जा रहा है। देश के 51 शहरों में 53 स्थानों पर सैनिकों की वीरता का यह जश्न मनाया जा रहा है, जिसका मुख्य केंद्र दिल्ली स्थित इंडिया गेट है।
देहरादून देश की सैन्य शक्ति में अहम योगदान देता आया है। यहां भी सेना की 69वीं माउंटेन ब्रिगेड एक समारोह का आयोजन करने जा रही है। यह समारोह गढ़ी कैंट स्थित जसवंत सिंह ग्राउंड में 29 सितंबर को सुबह दस बजे से लेकर शाम बजे तक होगा। इसमें मिलिट्री बैंड परफ ॉर्म करेगा। सेना के हथियारों एवं युद्ध उपकरणों को आम जनता के लिए प्रदर्शित किया जाएगा। सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर मूवी क्लिप दिखाई जाएगी और कैनवास के माध्यम से जनता के संदेशों का संग्रह किया जाएगा। जिसे सीमा पर तैनात जवानों को भेजा जाएगा।