{"_id":"5a5253164f1c1b35338b700f","slug":"15153448368-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांग-धारी मोटर मार्ग पर गिरा मलबा बना जान लेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांग-धारी मोटर मार्ग पर गिरा मलबा बना जान लेवा
Updated Sun, 07 Jan 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। विकासखंड कीर्तिनगर के डांग-धारी मोटर मार्ग पर अभी तक विभाग ने सड़क पर गिरे मलबे को नही हटा पाया है, जिससे मार्ग कई जगहों पर तंग व संकरा होने से आए दिन दुघर्टनाओं की संभावना बनी हुई है।
विकासखंड कीर्तिनगर के दो दर्जन से भी अधिक गांवों को यातायात सुविधा से जोड़ने वाला डांग-धारी मोटर मार्ग वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। लोक निर्माण विभाग की ओर से बरसात से पूर्व डांग-धारी मोटर मार्ग पर सड़क के अंधे मोड़ों का सुधारीकरण व चौड़ीकरण का कार्य करवाया गया, लेकिन सड़क सुधार का यह कार्य वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सुधारे गए मोड़ों पर मलबे के ढेर होने से इन स्थानों पर सड़क संकरी व तंग हो चुकी है, जिस कारण आए दिन दुर्घटनाओं की संभावनाएं बनी हुई है। छह माह पूर्व पैदा हुई समस्या पर अब लोनिवि के अधिशासी अभियंता जगमोहन सिंह चौहान ने बताया कि सड़क से शीघ्र ही मलबे हो हटा दिया जाएगा। ब्यूरो