फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रजम के समर्थन में आए मुस्लिम समाज व पालिका

प्रजम के समर्थन में आए मुस्लिम समाज व पालिका

Sun, 07 Jan 2018 10:38 PM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
प्रजम के समर्थन में आए मुस्लिम समाज व पालिका
श्रीनगर। संयुक्त चिकित्सालय में चिकित्सकों की तैनाती सहित तीन सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनकारियों ने देर शाम अनशन स्थल से जुलूस की शक्ल में निकल कर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला पूरे शहर में घुमाया। इस दौरान आंदोलनकारियों व पुलिसकर्मियों में धक्का मुक्की भी हुई।
विज्ञापन

रविवार को मांगों को लेकर पौड़ी बस अड्डे के समीप पीपल चौंरी पर जैसे ही आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने की कोशिश की तो पुलिस ने आंदोलनकारियों से पुतला छीन लिया। हालांकि बाद में आंदोलनकारियों ने छीना झपटी के दौरान गिरे पुतले के हिस्से को जलाकर विरोध जताया।
विज्ञापन

संयुक्त चिकित्सालय में चिकित्सकों की तैनाती सहित तीन सूत्री मांगों के लिए आमरण अनशन पर बैठे अनिल स्वामी को मुस्लिम समाज व पालिका ने अपना समर्थन दिया है। वहीं व्यापार सभा पूर्व में ही सोमवार को श्रीनगर बंद का एलान कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनआईटी स्थायी परिसर निर्माण, संयुक्त चिकित्सालय में चिकित्सकों की नियुक्ति व शहर क्षेत्र में शुद्ध पेयजल आपूर्ति की मांग को लेकर आंदोलित प्रजम के आंदोलन को मुस्लिम समाज व पालिका ने अपना समर्थन दिया है। प्रजम के अध्यक्ष अनिल स्वामी 6 दिनों से अनशन पर हैं। शनिवार देर शाम पालिका अध्यक्ष विपिन मैठानी ने अनशन स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया। मैठानी ने कहा कि समाज के हितों से जुड़ी इन मांगों पर सरकार को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं मुस्लिम समाज के लोगों ने जुलूस की शक्ल में अनशन स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया। व्यापार सभा आंदोलन के समर्थन में सोमवार को श्रीनगर बंद का पूर्व में ही ऐलान कर चुकी है। वहीं गढ़वाल विवि के शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी व सुनील रावत ने अनशन स्थल पर पहुंच कर कहा कि गढ़वाल विवि के कर्मचारी आंदोलन में प्रजम के साथ हैं। पुतला घुमाने वालों में इंद्रेश मैखुरी, शिवानी पांडे, अतुल सती, विमला कोटियाल, मुकेश अग्रवाल, राजेंद्र रावत मेजर भाई आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed