{"_id":"5b3a8d3c4f1c1b1b5c8b469b","slug":"151530563900-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून पहुंचे दक्षिण के मशहूर अभिनेता रवि प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून पहुंचे दक्षिण के मशहूर अभिनेता रवि प्रकाश
Updated Tue, 03 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर विलेन एवं अभिनेता रवि प्रकाश सोमवार को शूटिंग के सिलसिले में दून पहुंच गए। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचते ही प्रशंसकों ने उन्हें पहचान लिया और उनके साथ सेल्फी ली। रवि प्रकाश अभिनेता महेश बाबू की दक्षिण भारतीय फिल्म में नकारात्मक किरदार में नजर आएंगे।
पिछले कुछ दिनों से यहां वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में दक्षिण भारतीय फिल्म की शूटिंग चल रही है। इसी सिलसिले में मशहूर अभिनेता रवि प्रकाश सोमवार को देहरादून पहुंचे। एयरपोर्ट पर कुछ वक्त प्रशंसकों के साथ बिताने के बाद वह सीधे होटल के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि आज से फिल्म में उनके दृश्य फिल्माए जाएंगे। महेश बाबू की फिल्म में रवि प्रकाश विलेन की अहम भूमिका अदा करेंगे।
एफआरआई में शूटिंग के बाद चार से पांच दिन तक कंडोली के जंगलों कुछ एक्शन दृश्य फिल्माए जाने है, जिसमें रवि प्रकाश नजर आ सकते हैं। इससे पहले रवि प्रकाश साउथ एवं तमिल फिल्मों के अलावा बॉलीवुड की भी कई फिल्मों में रोल कर चुके है। कहा यह भी जा रहा है कि साउथ के मशहूर अभिनेता अक्किनेनी नागार्जुन भी देहरादून में पहुंचे हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस फिल्म में उनकी भी भूमिका हो सकती है।