फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सात मोड पर पलटा ट्रक, आठ लोग घायल

सात मोड पर पलटा ट्रक, आठ लोग घायल

Sun, 07 Jan 2018 01:41 AM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
सात मोड पर पलटा ट्रक, आठ लोग घायल
सात मोड़ पर पलटा ट्रक, आठ लोग घायल
विज्ञापन

- दो की हालत गंभीर, छह को आई हल्की चोटें
- भूसे से भरे ट्रक के ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। देहरादून से ऋषिकेेश की ओर आ रहा भूसे से भरा एक ट्रक सात मोड़ के समीप ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें सवार दो लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। जबकि छह लोगों को हल्की चोटें आई हैं। आपातकालीन 108 सेवा से घायलों को एसपीएस राजकीय अस्पताल में पहुंचाया गया।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक शनिवार तड़के चार बजे ऋषिकेश-दून मार्ग स्थित सात मोड़ पर ब्रेक फेल होने से एक ट्रक पलट गया, जिसमें सवार रामकुमार (36) पुत्र श्रीराम निवासी दिनकरपुर, जिला सहारनपुर, यूपी व टिंकू (45) पुत्र रायतूूलाल निवासी गगालेहड़ी, सहारनपुर, यूपी जख्मी हो गए। रामविहार पुत्र प्रेम दास और अमित पुत्र कुलवंत सिंह दोनों निवासी गगालेहड़ी, सहारनपुर, यूपी समेत छह लोगों को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आपातकालीन 108 सेवा के माध्यम से उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया। घायल अमित ने बताया कि वह सहारनपुर से भूसा लेकर ऋषिकेश में सप्लाई के लिए आ रहे थे। सात मोड़ पर ट्रक के ब्रेक फेल होने से हादसा हो गया। चिकित्सकों ने रामकुमार व टिंकू की गंभीर हालत को देखते उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया है। जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed