{"_id":"5a5115114f1c1bd1178b53ff","slug":"151526342215100-86-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार में 100 फीसदी तो जिले में 86 फीसदी बच्चों का टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार में 100 फीसदी तो जिले में 86 फीसदी बच्चों का टीकाकरण
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। मिशन इंद्रधनुष के तहत हरिद्वार शहर में जहां सौ फीसदी बच्चों का टीकाकरण हो गया वहीं देहात क्षेत्र में अभी 86 फीसदी बच्चों का टीकाकरण हो पाया हैं। डीएम ने जिले में योजना के लक्ष्य को शत प्रतिशत हासिल करने के निर्देश सीएमओ सहित सभी ब्लॉक मेडिकल ऑफिसरों को दिया।
शनिवार को डीएम दीपक रावत ने कलेक्ट्रेट सभागार में मिशन इंदधनुष की समीक्षा की। बैठक में डीएम ने कहा कि 90 प्रतिशत से अधिक टीकाकरण कराने वाली टीम को 1500 रुपये बतौर पुरस्कार दिया जाएगा। यह धनराशि एएनएम, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को पांच सौ रुपये के हिसाब से गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मान स्वरूप दी जाएगी।
बैठक में सीएमओ अशोक कुमार गैरोला ने बताया कि टीकाकरण अभियान में हरिद्वार शहर सौ फीसदी और जिले में कुल 86 फीसदी बच्चों का टीकाकरण हो चुका है। मंगलौर, खानपुर में धर्म गुरुओं के सहयोग से स्थिति में सुधार आया है। जिलाधिकारी ने पीछे चल रहे ब्लॉक और ग्राम में जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेकर टीम को कार्य करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि आठ से 18 जनवरी तक मिशन इंद्रधनुष का चैथा चरण शुरू होगा। सभी क्षेत्रों को कवर करते हुए शत प्रतिशत का लक्ष्य हासिल करना है। जिसके लिए डीएम ने एएनएम, आंगनबाड़ी, आशा वर्कर तथा राशन डीलर, प्रधान व पार्षद की एक टीम को प्रत्येक टीकाकरण साइट पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने टीकाकरण से छूट गए बच्चों की सूची साइट पर अपलोड करने के भी निर्देश दिए। इस क्षेत्र की एएनएम आंगनबाड़ी और आशाओं से भी इस पर सर्वे रिपोर्ट तैयार करने की बात कही। डीएम ने अस्थायी आबादी वाले क्षेत्रों में दूसरे प्रांतों से आया मजदूर वर्ग के बच्चों का भी टीकाकरण अनिवार्य रूप से कराने की बात कही। बैठक में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अशोक कुमार, डीएसओ राहुल शर्मा आदि उपस्थित थे।