{"_id":"5a5109e44f1c1b1f168b7438","slug":"151526056117-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरडीए पर अवैध निर्माण ध्वस्त न कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरडीए पर अवैध निर्माण ध्वस्त न कराने का आरोप
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
अंतर्राष्ट्रीय श्री योग वेदांत सेवा कल्याण समिति ने हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण पर भीमगोडा पुल के पास सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त नहीं कराने का आरोप लगाया है।
समिति का दावा है कि खसरा नंबर 105 / 299 की भूमि सरकारी है। इस पर अवैध निर्माण किया गया है। समिति के प्रदेश महामंत्री पं. गंगा शर्मा ने आरोप लगाया कि एचआरडीए भी अवैध निर्माण होने की बात मानकर नोटिस जारी कर चुका है, लेकिन अवैध निर्माण ध्वस्त नहीं करा रहा है। समिति ने इस संबंध में श्री चोलेश्वर हनुमान मंदिर में महंत गोस्वामी अर्जुन दास की अध्यक्षता में बैठक की। जिसमें प्राधिकरण पर अवैध निर्माण करने वालों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। निर्णय लिया गया कि अवैध निर्माण ध्वस्त कराने की मांग को लेकर समिति आंदोलन करेगी। बैठक में ऋषभ गिरि, राजेश शर्मा, महेंद्र यादव, शुभम, देवेंद्र यादव, गौरव मिश्रा, जितेंद्र शर्मा, मोहित गोस्वामी, शैलेंद्र भट्ट, राजकुुमार अग्रवाल, नितिन शर्मा, वासुदेव शास्त्री व रामायण गुप्ता ने भाग लिया।
विज्ञापन
चिकित्सा शिविर लगाने का निर्णय
हरिद्वार। राष्ट्रीय मानव अधिकार संरक्षण समिति की बैठक में फरवरी के प्रथम सप्ताह में सभी प्रकार के रोगों के निदान तथा परीक्षण के लिए चिकित्सा शिविर लगाने का निर्णय लिया गया है। समिति ने मानवाधिकारों के प्रचार प्रसार तथा लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाने का भी निर्णय लिया है। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा, जिलाध्यक्ष नीरज मलिक, संयोजक नेहा मलिक, कमला जोशी, अंकुर गोयल, अनुज सिंह, ललित वर्मा, राजेश गुप्ता, डा. पवन सिंह, आशीष मलिक, प्रेम चंद्र अग्रवाल, विनोद ब्रजवासी, अरुणा बसंल ने भाग लिया।
विज्ञापन