{"_id":"5a95c3a14f1c1b8a258b49aa","slug":"151519764385-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली : बाजार हुआ ‘रंगारंग’, रौनक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली : बाजार हुआ ‘रंगारंग’, रौनक बढ़ी
Updated Wed, 28 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली : बाजार हुआ ‘रंगारंग’, रौनक बढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
रंगों के त्योहार को लेकर बाजारों में रौनक दिखने लगी है। रंग, गुलाल और पिचकारियों की खरीददारी के लिए दुकानों पर ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है। शहर में पलटन बाजार, झंडा बाजार, हनुमान चौक, मोती बाजार समेत हर छोटे-बड़े बाजार सुबह से देर शाम तक गुलजार हैं। बच्चे मोटू, पतलू, एके-47 गन और कार्टूनों की पिचकारियों को बच्चे पसंद कर रहे हैं। वहीं बच्चों को लुभाने के लिए इस बार मैजिकल थ्रो, आइस पाउडर, एरियल फॉग कलर और लड़कियों के लिए खास पिंक स्प्रे भी बाजार में उपलब्ध है। प्राकृतिक रंगों की भी खरीददारी अधिक की जा रही है। इसके अलावा गली मोहल्लों में दुकानों पर भी सजी पिचकारियां बच्चों को खूब लुभा रही हैं।
प्राकृतिक रंग और हर्बल गुलाल की डिमांड बढ़ी
इस बार बाजार में प्राकृतिक रंग और गुलाल की डिमांड बढ़ी है। हालांकि सादे गुलाल और रंग की तुलना में प्राकृतिक रंग और हर्बल गुलाल कुछ महंगे हैं। कंपनियों ने हर्बल गुलाल को आकर्षक पैकिंग में 500 ग्राम तक के पैकेट तैयार किए हैं। दुकानदारों ने बताया कि हर्र्बल गुलाल के 150 रुपये तक के पैकेट उपलब्ध हैं। 400 ग्राम गुलाल का पैकेट 150 रुपये का है। शहर में मॉल्स में भी रंग, गुलाल और पिचकारियां बिक रही हैं।
लड़कियों के लिए स्पेशल स्प्रे
इस बार बाजार में लड़कियों के लिए खास प्राकृतिक रंगों से बना पिंक स्प्रे उपलब्ध है। दुकानदारों का दावा है कि ये स्प्रे लड़कियों की स्किन को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा। इसके साथ ही कोको-कोला स्प्रे भी लोगों को आकर्षित कर रहा है।
विज्ञापन
एक हजार तक की पिचकारियां
साधारण पिचकारियां : 20-50 रुपये
बंदूक पिचकारी : 50 -300 रुपये
केप वाली पिचकारी : 50-100 रुपये
सिल्वर गन : 15-150 रुपये
डिजाइनर प्लास्टिक टोपी : 50-200 रुपये
बाल वाली प्लास्टिक टोपी : 50-200 रुपये
कार्टून वाली पिचकारी : 200-400 रुपये
टैंक वाली पिचकारी : 200-1000 रुपये तक