{"_id":"5a888e274f1c1bb1208b9c58","slug":"151518898727-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जागृति फाउंडेशन कैंपस में करें रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जागृति फाउंडेशन कैंपस में करें रक्तदान
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
जागृति फाउंडेशन और पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में आज स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। जागृति फाउंडेशन परिसर, सिनौला, मालसी में आयोजित होने वाले शिविर में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ब्लड बैंक और अमर उजाला फाउंडेशन भी सहयोग करेंगे।
यूथ रेड क्रॉस सोसायटी भी शिविर के आयोजन में सहयोग करेगी। सोसायटी के अध्यक्ष एवं शिविर संयोजक अनिल वर्मा ने बताया कि रविवार सुबह नौ बजे से शिविर शुरू हो जाएगा। शिविर का उद्घाटन पीआरएसआई दून चैप्टर के अध्यक्ष विमल डबराल और जागृति फाउंडेशन के निदेशक प्रीत कोहली करेंगे। अनिल वर्मा ने बताया कि श्री महंत इंदिरेश ब्लड बैंक की टीम रक्त एकत्रित करने के साथ ही लोगों को सुरक्षित रक्तदान के प्रति जागरूक भी करेगी। साथ ही सबसे अधिक बार रक्तदान करने वाले कुछ रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में रक्तदान की अपील की है।