{"_id":"5a8498ab4f1c1ba0268ba330","slug":"151518639275-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरसी-बीआरसी को 17 लाख रुपये जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरसी-बीआरसी को 17 लाख रुपये जारी
Updated Thu, 15 Feb 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
शिक्षा विभाग ने देहरादून जनपद के सीआरसी और बीआरसी के लिए 17 लाख 13 हजार रुपये की धनराशि जारी की है। यह धनराशि उन्हें कार्यालय, यात्रा व बैठक व्यय के रूप में दी गई है। हालांकि सरकार सीआरसीसी-बीआरसीसी का पद समाप्त कर शिक्षकों को मूल पद पर भेजने का आदेश जारी कर चुकी है। इसके बावजूद धनराशि का आवंटन किया गया। वहीं अधिकारी यह धनराशि केंद्रों के लिए जारी होने की बात कह रहे हैं।
शिक्षा विभाग में संकुल स्तर पर क्लस्टर रिसोर्स सेंटर (सीआरसी) और ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक रिसोर्स सेंटर (बीआरसी) हैं। इसमें शिक्षकों को क्लस्टर रिसोर्स सेंटर कोर्डिनेटर (सीआरसीसी) और ब्लॉक रिसोर्स सेंटर कोर्डिनेटर (बीआरसीसी) के रूप में तैनात किया गया था। हालांकि कुछ समय पूर्व सरकार ने इन पदों को समाप्त कर दिया और शिक्षकों को वापस मूल विभाग भेजने के आदेश दिए थे। कुछ सीआरसीसी-बीआरसीसी के पदों को समाप्त करने और मूल पद पर भेजने के निर्णय के खिलाफ कोर्ट चले गए और कोर्ट ने 12 फरवरी तक स्टे लगा दिया था। तारीख गुजर चुकी है, लेकिन विभागीय स्तर पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। अब सीआरसीसी-बीआरसीसी का क्या होगा, इसको लेकर विभागीय अधिकारी असमंजस में हैं। इसी बीच देहरादून जिले के सीआरसी और बीआरसी केंद्रों के लिए 17 लाख 13 हजार रूपये की धनराशि जारी कर दी गई है।
---
सीआरसीसी-बीआरसीसी के पद भले ही समाप्त हो गए हैं, लेकिन केंद्रों पर काम चलता रहेगा। यह धनराशि केंद्रों के लिए ही जारी की गई है। यह धनराशि कार्यालय, यात्रा व अन्य व्यय के लिए होती है। सीआरसीसी-बीआरसीसी न होने की दशा में डिप्टी बीईओ और अन्य अधिकारी कार्य देेखेंगे।
विज्ञापन
-आरके कुंवर, निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा