{"_id":"5a7f53ae4f1c1bf07b8b6a74","slug":"151518293934-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"800 लोगों ने उठाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ अमूल्य जीवन संस्था और अ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
800 लोगों ने उठाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ अमूल्य जीवन संस्था और अ
Updated Sun, 11 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
अमूल्य जीवन संस्था और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को स्कॉलर बीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंद्रबनी में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में 800 लोगों की जांच की गई। इस दौरान 41 लोगों ने रक्तदान किया।
स्कॉलर बीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंद्रबनी में आयोजित शिविर में सुबह से ही चंद्रबनी एवं आसपास भुत्तोवाला, तुंतोवाला, कैलाशपुर, मोहब्बेवाला, क्लेमेंटटाउन आदि गांवों के लोग पहुंच गए थे। शिविर में मरीजों का ईसीजी, ब्लड शुगर, बीपी, हीमोग्लोबिन आदि जांचें निशुल्क की गईं। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. जसप्रीत, दंत चिकित्सक डॉ. भावना मलिक, नेत्ररोग डॉ. पंकज कुमार, त्वचा रोग डॉ. गुंजन आदि ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। दोपहर 12 बजे तक चले शिविर में 800 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। इससे पूर्व स्कूल के प्रबंधक एलके लांबा ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जगह-जगह इस तरह के शिविर आयोजित किए जाने चाहिए ताकि लोगों को घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। शिविर में अमूल्य जीवन विकास चैरिटेबल सोसाइटी के अध्यक्ष बृजपाल सिंह, गणेश चंद्र, गुलशन कुमार, डॉ. एसके तोमर, अजय सिंह, हैप्पी, अमीत चंद्र, सचिन, मोहित, पूनम, डॉ. एसके तोमर, सुमित आदि मौजूद रहे।
41 लोगों ने किया रक्तदान
शिविर में स्वास्थ्य जांच के साथ ही रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया। इसमें 41 लोगों ने रक्तदान किया। शुभम कुमार ने पहली बार और डॉ. मुकुल शर्मा ने 33वीं बार रक्तदान किया। डॉ. मुकुल शर्मा ने कहा कि रक्तदान से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं है। रक्तदान के बाद यह सोचकर खुशी का अहसास होता है कि हम किसी जरूरतमंद की मदद कर पा रहे हैं।