{"_id":"5a7a10644f1c1bb3208b7ca1","slug":"151517949028-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रायल से बाहर होंगे अनाधिकृत टूर्नामेंट खेलने वाले खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रायल से बाहर होंगे अनाधिकृत टूर्नामेंट खेलने वाले खिलाड़ी
Updated Wed, 07 Feb 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रायल से बाहर होंगे अनाधिकृत टूर्नामेंट खेलने वाले खिलाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
अनाधिकृत और बिना मान्यता वाली क्रिकेट प्रतियोगिताओं में खेलने वाले खिलाड़ी उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के ट्रायल से बाहर किए जा सकते हैं। यूपीसीए ने एडवाइजरी जारी कर खिलाड़ियों को ऐसे टूर्नामेंटों में हिस्सा न लेने के लिए सचेत किया है।
यूपीसीए का पत्र मिलने के बाद सीएयू ने भी जिला क्रिकेट संघों को पत्र भेजकर खिलाड़ियों को जानकारी देने को कहा है। यूपीसीए ने साफ किया कि बीसीसीआई और यूपीसीए के नियमों के अनुसार केवल वही खिलाड़ी ट्रायल्स में हिस्सा ले सकते हैं, जो मान्यता प्राप्त क्रिकेट प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हैं।
सीएयू के प्रभारी सचिव महिम वर्मा ने पत्र के माध्यम से बताया कि अनाधिकृत प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले क्रिकेटरों के खिलाफ एसोसिएशन कार्रवाई करेगी। एसोसिएशन की ओर से आयोजित होने वाले टूर्नामेंट या उससे संबद्ध किसी भी मुकाबले में ऐसे क्रिकेटरों को हिस्सा नहीं लेने दिया जाएगा। एसोसिएशन पदाधिकारी धीरज खरे ने सभी जिला संघों से प्रत्येक आयु वर्ग के खिलाड़ियों को इस संबंध में जानकारी देने को कहा है। उन्होंने कहा कि इससे खिलाड़ियों को भी फायदा होगा।