{"_id":"5a5133064f1c1b35198b53d4","slug":"151515270918-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल से नहीं मिली छात्रवृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल से नहीं मिली छात्रवृति
Updated Sun, 07 Jan 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजालद्ग/विकासनगर।
वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में पढ़ने वाले एससी/एसटी और ओबीसी वर्ग के छात्रों को बीते तीन साल से छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं हो सका है। इस बाबत भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने शनिवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रत्यूश कुमार को सौंपा।
छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी ने कहा कि कॉलेज में पढ़ने वाले कई छात्र गरीब वर्ग से ताल्लुख रखते हैं। इन छात्रों ने छात्रवृत्ति के आधार पर ही कॉलेज में प्रवेश लिया था, लेकिन बीते तीन साल से इन छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिली है। ऐसे में अब इन छात्रों के सामने आगे पढ़ाई जारी रखने का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में यदि जल्द ही समाज कल्याण विभाग छात्रों को छात्रवृत्ति जारी नहीं करता तो संगठन को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में आकाश आजाद, फरमान, बालक राम, दीपक कश्यप, बिलाल, कविता, निकिता, रविंद्र सिंह, मोहित कश्यप, साहिल पठान, योगेश भटनागर, राजवीर सिंह, अकरम अंसारी, सुनील ठाकुर, विशाल, सन्नी, अंकुश कश्यप, शुभम कुमार,, सुधीर, राहुल आदि मौजूद रहे।