फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   समितियों को मिलेगा 20 फीसदी लाभांश

समितियों को मिलेगा 20 फीसदी लाभांश

Fri, 29 Dec 2017 02:01 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
समितियों को मिलेगा 20 फीसदी लाभांश
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

76वीं आम बैठक में देहरादून जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डॉ.केएस राणा ने कहा कि सहकारिता आंदोलन तभी विस्तृत आकार ले सकता है, जब सहकारिता से जुड़े लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति हो सके। उन्होंने कहा कि जिला सहकारी बैंक इस दिशा की ओर अग्रसर है। उन्होंने बैंक की समितियों को इस साल 20 फीसदी लाभांश देने की घोषणा की।
बृहस्पतिवार को हरिद्वार रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में जिला सहकारी बैंक की एजीएम में अध्यक्ष ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि बैंक का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 146 करोड़ आय एवं 138 करोड़ 80 लाख व्यय का बजट स्वीकृत किया गया। उन्हाेंने कहा कि बैंक सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी कर रहा है। उत्तराखंड में पहली महिला बैंक की शाखा जिला सहकारिता बैंक की ओर से खोली गई है। उपाध्यक्ष राम सिंह मौर्य ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के तहत किसानों को एक लाख रुपये तक ऋण दो फीसदी ब्याज पर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

एजीएम में पूर्व संचालक पूरन सिंह वर्मा, राजेश शर्मा, दून कोऑपरेटिव स्टोर के पूर्व अध्यक्ष पुनीत मित्तल, उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, उप निबंधक सहकारी समितियां, नीरज बेलवाल, जिला सहायक निबंधक राजेश चौहान, संचालक दीपक जुयाल, बसंत सिंह, अमित शाह, केपी सिंह, मुकेश कटारिया, नत्था सिंह, धर्म सिंह, शमशाद अली, सुनीता तोमर, रीता देवी, तेग सिंह मौजूद थे। संचालन महाप्रबंधक एसटी भटनागर और उपमहाप्रबंधक सुरेश सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जल्द शुरू होगी नेट बैंकिंग
जिला सहकारी बैंक की 23 शाखाएं हैं। इनमें 12 शाखाओं में एटीएम सुविधा है। बैंक ग्राहकों के लिए जल्द ही क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और आईएमपीएस की सुविधा शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed