फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   वीआईपी घाट का नाम बदलेगा

वीआईपी घाट का नाम बदलेगा

Sun, 06 Aug 2017 11:52 PM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
वीआईपी घाट का नाम बदलेगा
हरिद्वार। यूपी के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के नाम पर गंगा घाट (वीआईपी) घाट का नाम रखने को लेकर राजनीति चमकाई जा रही है। उन्होंने कहा कि घाट का नाम शंकराचार्य के नाम पर करने के लिए अधिकारियों से वार्ता करेंगे और जल्द ही उसे अमलीजाना पहनाएंगे।
विज्ञापन

अलकनंदा भवन में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए सिंचाई मंत्री ने कहा कि योगी सरकार बेहतर कार्य कर रही है। यूपी में किसानों को अस्सी से लेकर नब्बे प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। यूपी में कही भी सिंचाई के लिए पानी की कमी न हो इसके लिए कई योजनाएं शुरू कर दी गई है। इजराइल को रोल मॉडल मानकर यूपी में खेती में नई तकनीक अपनाई जा रही है।
विज्ञापन

सांसद भगत सिंह कोश्यारी के शंकराचार्य चौक के पास बन रहे यूपी सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस का कार्य डामकोठी को खतरा बताकर रुकवाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि गेस्ट हाउस हर हाल में बनना तय है। यूपी और उत्तराखंड के बीच परिसंपत्तियों को लेकर बंटवारा हो चुका है। कोई विवाद अब नहीं है। 25 प्रतिशत भूमि उत्तराखंड सिंचाई विभाग को देने की बात तय हुई है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज से उनकी मुलाकात हुई। उन्होंने कुछ परिसंपत्तियों को लेकर उन्हें एक पत्र सौंपा है। इस बारे में वे सीएम योगी आदित्यनाथ से वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed