{"_id":"598746ec4f1c1b2d708b4585","slug":"151502037740-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रप्रयाग जिले में कई मार्ग बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रप्रयाग जिले में कई मार्ग बदहाल
Updated Sun, 06 Aug 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जनपद में बरसात से 83 संपर्क मोटर मार्ग प्रभावित हो चुके हैं। इन मार्गो में से 74 पर यातायात चल रहा है, जबकि 16 अब भी बंद हैं।
तूना-बौंठा, कांडई-कमोल्डी-बरसूड़ी, घरड़ा-आश्रम, क्वीली-कुरझण-गढ़ीधार मोटर मार्गो की स्थिति काफी खराब है। जिले में लमगौंडी-देवलीभणिग्राम, छेनागाड़-बक्सीर, छेनागाड़-उच्छोला, विनोवाधार-स्यूंर, विजयनगर-तैला, सणगू-सारी, फाटा-जामू, स्यूंणी-टैठी-पाटा मोटर मार्ग सहित 16 मार्ग अब भी अवरुद्ध हैं। इनके बंद होने से धनपुर, पूर्वी बांगर, सिलगढ़ क्षेत्रों का ब्लॉक और जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। लोनिवि प्रांतीय खंड रुद्रप्रयाग के अधिशासी अभियंता इंद्रजीत बोस का कहना है कि सभी मार्गो को पूर्ववत स्थिति में लाने के लिए शासन को 5 करोड़, 84 लाख से अधिक का प्रस्ताव भेजा गया है।