फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   औली में पानी की एक बोतल पर पर्यटकों से लिए जा रहे चालीस रुपये

औली में पानी की एक बोतल पर पर्यटकों से लिए जा रहे चालीस रुपये

Wed, 03 Jan 2018 10:29 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
औली में पानी की एक बोतल पर पर्यटकों से लिए जा रहे चालीस रुपये

विज्ञापन
जोशीमठ। पर्यटन क्षेत्र औली में व्यवसायी पर्यटकों को मनमाने दाम पर खाद्य सामग्री बेच रहे हैं। औली में दुकानदार पर्यटकों को एक पानी की बोतल 40 रुपये में दे रहे हैं। पर्यटकों को चाय, कॉफी, बिस्कुट व अन्य खाद्य सामग्री भी मनमाने दाम पर दी जा रही है।

जोशीमठ से औली करीब बारह किलोमीटर दूर है। इन दिनों औली में देश-विदेश से पर्यटक उमड़ रहे हैं, लेकिन यहां दुकानदार उन्हें मनमाने दामों पर सामान दे रहे हैं। दिल्ली से औली घूमने पहुंचे पर्यटक पंकज श्रीवास्तव का कहना है कि उन्हें 20 रुपये की पानी की एक बोतल दुकानदार ने चालीस रुपये में दी। फास्ट फूड भी मनमाने दाम पर दिया जा रहा है। उपजिलाधिकारी जोशीमठ योगेंद्र सिंह ने कहा कि इसकी जांच की जाएगी। दुकानों में आकस्मिक छापेमारी की जाएगी। यदि कोई भी व्यवसायी मनमाने दाम में सामग्री बेचते पकड़ा गया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed