{"_id":"5a4d0a134f1c1bd5178b4a77","slug":"15149984603-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घनाओं में एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घनाओं में एक की मौत, दो घायल
Updated Wed, 03 Jan 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गौचर/गैरसैंण। बदरीनाथ हाईवे पर गौचर और कर्णप्रयाग के बीच चटवापीपल के पास स्कूटी के खाई में गिरने से एक सैनिक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी लापता हो गया। पुलिस देर शाम तक लापता युवक की खोज में जुटी रही।
गौचर चौकी प्रभारी संतोष सेमवाल ने बताया कि बुधवार दोपहर डेढ़ बजे गौचर से कर्णप्रयाग की ओर जा रही एक स्कूटी चटवापीपल के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। सूचना पर पहुुंची पुलिस और आसपास के लोगों की काफी देर तक खोज के बाद हाईवे से करीब डेढ़ सौ मीटर नीचे अलकनंदा किनारे खाई में स्कूटी दिखी और एक युवक मृत मिला। मृतक की पहचान अनसूया प्रसाद (35) पुत्र सच्चिदानंद निवासी बमौथ के रूप में हुई। वह 20 गढ़वाल राइफल में तैनात था और दो दिन पहले ही छुट्टी पर घर आया था। शव पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी कर्णप्रयाग भेजा गया है। बताया जाता है कि स्कूटी पर एक अन्य युवक भी सवार था। उसका पर्स घटनास्थल पर पड़ा मिला, जिसमें सौरभ पुत्र दान सिंह का पता है। वह अभी तक लापता है। युवक के अलकनंदा नदी में बहने की आशंका भी जताई जा रही है।
खाई में गिरी टैक्सी, दो घायल
गैरसैंण। मेहलचौंरी के पास एक टैक्सी के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से दो लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
गैरसैंण के मेहलचौंरी-नागचुलाखाल मार्ग पर एक टैक्सी अनियंत्रित होकर 50 फीट खाई में जा गिरी, जिसमें दलबीर (23) पुत्र सोबन सिंह निवासी धारापानी और हरेंद्र (32) पुत्र पदम सिंह घायल हो गए। घायलों को 108 सेवा से सीएचसी गैरसैंण लाया गया। थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह नेगी ने बताया कि वाहन में चार लोग सवार थे, जिसमें से दो सकुशल हैं।