{"_id":"5a4d0a064f1c1b35198b49b5","slug":"151499844710-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाएं बोली गैरसैंण बने स्थायी राजधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाएं बोली गैरसैंण बने स्थायी राजधानी
Updated Wed, 03 Jan 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैंण। स्थायी राजधानी की मांग को लेकर चल रहे संघर्ष समिति के क्रमिक अनशन को महिलाओं ने समर्थन दिया। महिलाओं ने कहा कि पहाड़ी प्रदेश की राजधानी मैदान में होने से पहाड़ का अपेक्षित विकास नहीं हो पा रहा है।
गडोली की महिला मंगल दल अध्यक्ष उखा देवी के नेतृत्व में क्रमिक अनशन स्थल पर पहुंची महिलाओं ने गैरसैंण राजधानी के समर्थन में नारेबाजी की। महिलाओं ने कहा कि पहाड़ में आज भी सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित जनसुविधाओं का टोटा है। महिलाएं जंगली जानवरों के हमले में महिलाएं जान गंवा रही हैं। जंगली जानवरों ने खेती चौपट कर दी है। ऐसे में राज्य आंदोलन की भावना पहाड़ी प्रदेश की राजधानी यदि गैरसैंण नहीं हुई तो पहाड़ में हालात और भी खराब होंगे। महिलाओं ने कहा कि राजधानी आंदोलन को और भी उग्र किया जाएगा। धरना देने वालों में संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट, कुलदीप नेगी, सुरेंद्र रावत और धनीराम सहित कई महिलाएं शामिल थीं।