{"_id":"5a4d07344f1c1b1c198b4a68","slug":"151499772516-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतराखंड की संस्कृति से रूबरू होने पहुंचे कर्नाटक के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतराखंड की संस्कृति से रूबरू होने पहुंचे कर्नाटक के छात्र
Updated Wed, 03 Jan 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान के तहत कर्नाटक के 75 छात्र- छात्राएं इन दिनों उत्तराखंड के दौरे पर है। राज्य शैक्षिक भ्रमण के तहत उत्तराखंड आई टीम ने हरकी पैड़ी पर गंगा आरती कर पुण्य लाभ कमाया। साथ ही गंगा के संरक्षण का भी संकल्प लिया।
छात्र- छात्राओं के दल ने पतंजलि योगपीठ का भी भ्रमण कर वहां आचार्य बालकृष्ण की मौजूदगी में प्राणायाम और योग के पहलुओं से भी रूबरू हुए। योगपीठ के योग विभाग के विभागाध्यक्ष सचिन त्यागी ने छात्र- छात्राओ को जानकारी दी कि प्राणायाम और योग के जरिये जीवन को निरोगी बना सकते हैं। छात्र- छात्राओं ने पतंजलि योगपीठ के अलावा शांतिकुंज का भी भ्रमण किया। वहां उन्होंने गायत्री मंत्र के आध्यात्मिक और वैज्ञानिक पहलुओं के बारे मेें विस्तार से बताया गया। भ्रमण के दौरान छात्र- छात्राओं को राज्य के अन्य क्षेत्रों का भ्रमण भी कराया जाएगा, ताकि देवभूमि की संस्कृति से रूबरू हो सके। इस मौके पर मेयर मनोज गर्ग ने छात्र- छात्राओं को उपहार स्वरूप गंगा जली भेंट की। इस अवसर पर अपर निदेशक वंदना गर्ब्याल, उप निदेशक जितेंद्र सक्सेना, मुख्य शिक्षा अधिकारी डा. आरडी शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा आकाश सारस्वत, खंड शिक्षा अधिकारी रुड़की श्रीकांत पुरोहित, खंड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद अजय चौधरी, सहायक निदेशक रमसा संजीव जोशी समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।