{"_id":"5a4d07324f1c1bd4178b4a72","slug":"15149977231-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़खड़ेश्वर महादेव महानगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष बनें विनोद, महामंत्री दीपक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़खड़ेश्वर महादेव महानगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष बनें विनोद, महामंत्री दीपक
Updated Wed, 03 Jan 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
महानगर व्यापार मंडल इकाई खड़खड़ेश्वर महादेव महानगर इकाई का सर्वसम्मति से गठन करते हुए विनोद गिरि अध्यक्ष और दीपक मेहता महामंत्री बनाए गए।
बुधवार को भगवान भवन आश्रम खड़खड़ी में महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने खड़खड़ेश्वर महानगर व्यापार मंडल (भीमगोडा खड़खड़ी) के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को व्यापारी एवं समाज हित में कार्य करने की शपथ दिलाईं। इससे पहले खड़खड़ेश्वर महानगर व्यापार मंडल भीमगोड़ा खड़खड़ी की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से निर्वाचन हुआ। इसमें राजेश सुखीजा कार्यकारी अध्यक्ष, विनोद गिरि अध्यक्ष, दीपक मेहता महामंत्री, मनोज कुमार (लवली) कोषाध्यक्ष , सोनू सुखीजा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रीतम कुमार चुने गए। संरक्षक मंडल में भूदेव प्रसाद शर्मा, धर्मपाल प्रजापति, सुभाष ठक्कर, अशोक वर्मा, ओंकारनाथ शर्मा को शामिल किया गया। सुनील सेठी ने कहा कि आगे भी कर्मठ, जुझारू, व्यापारी एवं समाज हित में कार्य करने वाले व्यापारियों को महानगर व्यापार मंडल में जोड़ा जाएगा। इस मौके पर पार्षद लखनलाल चौहान, पार्षद अनिल मिश्रा, पार्षद कन्हैया खेवड़िया, महावीर वशिष्ठ, सचिन अग्रवाल, आकाश भाटी, विनय श्रोत्रिय, तेजप्रकाश साहू, प्रीतकमल शर्मा, विशाल मलिक, गुलशन सेठी, ललित भूटानी, हार्दिक कुमार, मनीष धीमान, कुलदीप सिंह, कवि प्रसाद शर्मा आदि शामिल हुए।