{"_id":"595d11f94f1c1bfb5b8b4577","slug":"151499271673-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की फैक्ट्री का विरोध किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की फैक्ट्री का विरोध किया
Updated Wed, 05 Jul 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। विकास खंड देवप्रयाग के डडुआ-भंडाली गांवों में शराब की फैक्टरी खोले जाने का ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों और स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। इस संबंध में उन्होंने हिसरियाखाल में बैठक आयोजित कर शराब की फैक्टरी के विरोध में आंदोलन की चेतावनी दी गई।
बुधवार को विकास खंड देवप्रयाग के हिसरियाखाल में शराब की फैक्टरी के विरोध में बैठक का आयोजन किया गया। कहा गया कि अगर जबरन शराब की फैक्टरी खोली गई, तो काम रुकवा कर आंदोलन किया जाएगा। कहा गया कि एक फर्म ने मिनरल वाटर फैक्टरी के नाम पर ग्रामीणों से जमीन ली, लेकिन अब वहां शराब की फैक्टरी खोलने की कोशिश की जा रही है। ग्राम प्रधान डडुआ सोहन सिंह पंवार ने कहा कि पिछले साल कांग्रेस सरकार ने ग्रामीणों को अंधेरे में रखकर चुपचाप इसका शासनादेश भी जारी कर दिया था। ग्रामीणों के विरोध करने पर मामला शांत हो गया था। वहीं पूर्व ब्लाक प्रमुख मगन सिंह बिष्ट ने कहना है कि उक्त गांवों में ब्रेबरी/मिनरल वाटर प्रोडक्शन और पैकिंग यूनिट लगनी है। इससे सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलेगा। बैठक में मौजूद लोगों ने शराब की फैक्टरी का विरोध करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर प्रधान संगठन के अध्यक्ष भगवान सिंह पंवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य वेदप्रकाश बडोनी, प्रधान लक्षमोली सुरेश नेगी, जगदीश लाल, राकेश लाल, जगदीश प्रसाद बंगवाल, मनोज कुमार, रामस्वरूप उनियाल, दीपा देवी, अनंतराम सेमवाल, राजेंद्र सिंह और तारादत्त बंगवाल आदि मौजूद थे। कर रहे हैं।
धमकी देने का आरोप
श्रीनगर। ग्राम प्रधान डडुआ सोहन सिंह पंवार ने शराब की फैक्टरी का विरोध करने पर धमकी मिलने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को उन्हें फोन कर किसी व्यक्ति ने इसका विरोध न करने को कहा। वह इस मामले में राजस्व पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराएंगे।