फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   युवक की हत्या के मामले में भाभी गिरफ्तार

युवक की हत्या के मामले में भाभी गिरफ्तार

Tue, 04 Jul 2017 10:19 PM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या के मामले में भाभी गिरफ्तार

विज्ञापन
नारायणबगड़। झिंझौणी गांव के युवक सुभाष की हत्या के मामले में राजस्व पुलिस ने मृतक की भाभी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। मामले में बबीता के अलावा मृतक के पिता, मां, बहनोई और दो अन्य को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। घटना के साक्ष्य मिटाने के आरोप में अभी अन्य गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।
दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करने वाले झिंझौणी गांव के युवक सुभाष की 10 जून की रात को घर में हत्या हो गई थी और जंगल में शव जला दिया गया था। 13 जून को मृतक के ससुर महिपाल सिंह ने राजस्व पुलिस में मृतक के पिता रेवत सिंह, मां राजुलि देवी, बहनोई इंद्र सिंह और भाभी बबीता पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद जांच शुरू हुई तो राजस्व उपनिरीक्षक पंकज सजवाण ने बीस जून को आरोपी पिता रेवत सिंह, मां राजुलि देवी के अलावा दो अन्य ग्रामीण त्रिलोक सिंह और सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अन्य आरोपी इंद्र सिंह को 27 जून को जेल भेजा गया। मामले में पुलिस ने अब मृतक की भाभी और नामजद आरोपी बबीता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पंकज सजवाण ने बताया कि अभी जांच जारी है और घटना के साक्ष्य मिटाने के आरोप में कई अन्य ग्रामीणों को गिरफ्तार किया जा सकता है।
विज्ञापन


पुलिस के साथ लगे अहम सुराग
नारायणबगड़। सुभाष की मौत के मामले में बीस दिनों से जांच कर रही पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। राजस्व उपनिरीक्षक और जांच अधिकारी पंकज सजवाण ने बताया कि मृतक की आंख, शरीर, सिर पर कई घाव और गले पर भी निशान होने की जानकारी मिली है। युवक की हत्या क्यों की गई इसका खुलासा भी जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed