{"_id":"595bc7164f1c1bb4378b4599","slug":"151499186966-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 को होगा प्रमुख के भाग्य का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 को होगा प्रमुख के भाग्य का फैसला
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। विकास खंड खिर्सू की ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 18 जुलाई को चर्चा की जाएगी। इसके लिए सीडीओ ने प्रमुख सहित सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सूचना जारी कर एसडीएम पौड़ी को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया है।
एक सप्ताह पूर्व प्रमुख को हटाए जाने की मांग को लेकर क्षेत्र पंचायत के कुल 21 सदस्यों में से 12 ने प्रमुख सुषमा नेगी के खिलाफ अविश्वास जताया था। मामले को लेकर 12 सदस्यों ने प्रमुख के खिलाफ मुख्य विकास अधिकारी को तीन दिन पूर्व शपथ पत्र दिया है। इसमें सदस्यों ने प्रमुख पर सही तरीके से विकास कार्यों का संचालन न करने व विकास कार्यों में मनमानी कर सदस्यों की उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाया था। मामले पर मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने 18 जुलाई को विकास खंड सभागार में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए ब्लाक प्रमुख सहित सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को नोटिस जारी कर दिए हैं। मुख्य विकास अधिकारी की ओर से अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया के लिए एसडीएम पौड़ी केएस नेगी को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया है। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि सभी सदस्यों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। अविश्वास पर उक्त तिथि को चर्चा की जाएगी।