{"_id":"594953244f1c1b56428b4668","slug":"151497977636-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूसलाधार बारिश से सड़कों पर मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूसलाधार बारिश से सड़कों पर मलबा
Updated Tue, 20 Jun 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुगड्डा। पर्वतीय क्षेत्रों में एक घंटे हुई मूसलाधार बारिश से दुगड्डा-रथुवाढाब मोटर मार्ग पर चार स्थानों पर मलबा आ गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मार्ग को खोला जा सका।
मंगलवार सुबह क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से दुगड्डा से सेंधीखाल के बीच भातखाल, गौलीखेत, चौकी सेरा और चौड़ाखाल के पास बारिश के साथ बहकर आया मलबा सड़क पर जमा हो गया। इसके कारण वाहन जगह-जगह फंस गए। सूचना पर पहुंची लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने फावड़ों से मलबा साफ किया। इस दौरान एक घंटे तक मार्ग बाधित रहा। मलबा अधिक होने से चौपहिया वाहन फिसलते हुए निकले, जबकि दोपहिया वाहनों को धक्का देकर निकाला गया। इस बीच, सड़क के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई।
राहगीर संदीप शर्मा, राजेश्वर प्रसाद धूलिया और प्रकाश चंद्र ने लोक निर्माण विभाग पर मार्ग की अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि विभाग के पास मार्ग खोलने के लिए जेसीबी मशीन की तक नहीं हैं। मार्ग बंद होने के काफी देर बाद लोनिवि की टीम मौके पर पहुंची। इन स्थानों पर जो मलबा दस मिनट में साफ हो सकता था, उसमें एक घंटा लग गया।