{"_id":"5a4a68f04f1c1bc20a8b5d90","slug":"151482613519-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत
Updated Mon, 01 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घाट (चमोली)। घाट बाजार में एक मीट की दुकान में करीब डेढ़ साल से काम कर रहे व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसके सिर और चेहरे पर गहरे जख्म थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर भेज दिया है।
सोमवार सुबह करीब आठ बजे घाट बाजार में एक मीट की दुकान में काम करने वाला रवि कुमार (43) मूर्छित अवस्था में मिला। मीट व्यवसायी वेदपाल के बेटे ने उसे सीएचसी घाट में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी विनोद कुमार गोला ने बताया कि मामले की जांच करवाई जाएगी। रवि कुमार कुमाऊं क्षेत्र का बताया जा रहा है और बीते सात साल से घाट बाजार में रह रहा था।