{"_id":"5a4a68ef4f1c1b0a788b5f77","slug":"15148261339-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेश नगर में पांडव नृत्य का आयोजन शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेश नगर में पांडव नृत्य का आयोजन शुरु
Updated Mon, 01 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पोखरी (चमोली)। ग्राम पंचायत महेश नगर में सोमवार से पांडव नृत्य का शुभारंभ हुआ। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह है। धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए प्रवासी ग्रामीण भी गांव पहुंचे हुए हैं।
पांडव नृत्य में पांडवों के पश्वाओं ने अस्त्र-शस्त्रों के साथ नृत्य कर भक्तों को आशीर्वाद दिया। आयोजन समिति के अध्यक्ष शिशुपाल सिंह बर्तवाल ने बताया कि क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए पांडव नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन किन्हीं कारणों से लंबे समय तक नहीं हो पाया था। इस मौके पर आचार्य नरेंद्र प्रसाद चमोला और पंडित संजय किमोठी ने पांडवों और अस्त्र-शस्त्रों की पूजा की।