फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ... टोटे-टोटे पर थिरके लोग

... टोटे-टोटे पर थिरके लोग

Sat, 30 Dec 2017 01:13 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
... टोटे-टोटे पर थिरके लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी।
विज्ञापन

मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल के पांचवें दिन शुक्रवार को विकास होटल में आयोजित कार्यक्रम में प्रसिद्ध सूफी गायक हंसराज हंस ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को खूब झुमाया। बॉलीवुड फिल्म बिच्छू में गाए गाने टोटे-टोटे की शानदार प्रस्तुति पर दर्शक थिरक उठे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हंसराज हंस और मास्टर शेफ संजीव कपूर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
हंसराज हंस ने दम दमा दम मस्त कलंदर, सिली-सिली हवा, नित खैर मांगा, दिल चोरी साडा हो गया आदि गीतों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इसके बाद संवेदना समूह उत्तरकाशी के कलाकारों ने लोक गीत एवं लोक नृत्य पर आधारित प्रस्तुतियों से दर्शकों को खूब रोमांचित किया। इससे पूर्व सीएम ने विंटरलाइन कार्निवाल में बर्ड वाचिंग इन मसूरी माउंटेन क्वैल सैंचुरी, सांस्कृतिक संगीत एवं नृत्य कार्यक्रम, गोपाल भारद्वाज द्वारा मसूरी की 200 वर्ष पुराने चित्रमय इतिहास की प्रदर्शनी को खूब सराहा। सीएम ने लंढौर मेला, चार दुकान, म्यूजियम शो केसिंग, हिमालयाज डिफरेन्ट आर्ट, आई.टी.बी.पी की ओर से जूडो कराटे, रॉक क्लाइम्बिंग, माल रोड पर उत्तराखंड पर्यटन बोर्ड की ओर से आयोजित फूड फेस्टिवल में मास्टर सेफ संजीव कपूर के साथ स्थानीय व्यंजनों का भी जायका लिया। इस मौके पर विधायक मसूरी गणेश जोशी, गढ़वाल आयुक्त दिलीप जावलकर, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, डीएम देहरादून एसए मुरूगेशन, उप जिलाधिकारी मीनाक्षी पटवाल, भाजपा नेता महावीर रांगड़, मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी के.एस रावत, होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन

.........................................................
मसूरी आकर गाना बड़ी इबादत
मसूरी।
मसूरी पहुंचे सूफी गायक हंसराज हंस ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि मसूरी आकर गाना और लोगों का दिल खुश करना बहुत बड़ी इबादत है। एक कलाकार की सबसे बड़ी हसरत यही है कि उसके चाहने वाले तालियों के साथ उसको सुने और मनोबल बढ़ाए। उन्होंने कहा कि मसूरी की वादियों में आकर उनको एक सुकून मिलता है। जो कि दुनिया के हर कोने में नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि सूफी गायकी का किसी मजहब से ताल्लुक नहीं है, यह हर मजहब में गाया जाता है। उन्होंने कहा कि आज के माहौल में सूफी बंदगी से शांति पायी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.................................
सीएम ने दिया स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर
फूड फेस्टिवल के समापन पर पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत
अमर उजाला ब्यूरो
मसूरी। विंटरलाइन कार्निवाल के तहत मालरोड पर उत्तराखंड पर्यटन बोर्ड की ओर से आयोजित फूड फेस्टिवल का शुक्रवार को समापन हो गया। समापन के मौके पर पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने फेस्टिवल में प्रतिभाग करने वाले स्टॉल संचालकों को सम्मानित किया।
स्टॉलों का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड़ी व्यंजनों का स्वाद चखा। उन्होंने कहा कि मन से बना खाना हमेशा प्यार बांटता है जो कि आज फूड फेस्टिवल में देखने को मिला। उन्होंने वर्ष 1991 में यूपी के एक मंत्री के बद्रीनाथ दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि वह जब आए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का अपना खाना नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सुनकर वह बहुत दुखी हुए। सीएम ने कहा कि वह चाहते हैं उत्तराखंड का अपना पारंपरिक खाना हो। जिससे उत्तराखंड क नई पहचान की ओर बढ़ेगा। कहा कि सरकार पर्यटन को विकसित करने के लिए हर स्तर पर गंभीर है। ऑल वेदर रोड बनने से राज्य में रोजगार सृजन बढ़ेगा और यह प्रोजेक्ट जल्द ही धरातल पर दिखेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 13 जिलों में 13 नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाने की घोषणा सरकार ने पहले ही कर दी है। 13 नए संस्कृति ग्राम बनाने का भी संकल्प लिया गया है। देहरादून के पास संस्कृति ग्राम के लिए एक जगह भी चिन्हित की गई है। डीएम को इसका खाका तैयार करने का निर्देश दिए हैं।
........................................................
फोटो::
मास्टर शेफ संजीव कपूर ने की उत्तराखंडी व्यंजनों की तारीफ
मसूरी। मालरोड पर आयोजित फूड फेस्टिवल में प्रसिद्ध मास्टर शेफ संजीव कपूर भी पहुंचे। उन्होंने स्टॉलों का निरीक्षण किया और उत्तराखंडी व्यंजनों का जायका लिया। इस दौरान उनके प्रशंसकों ने उनके साथ फोटो खिंचाए और सेल्फी ली। उनका ऑटोग्राफ लेने को प्रशंसक उत्सुक दिखे। विभिन्न होटलों से आए प्रतिभागियों ने कहा कि मास्टर शेफ संजीव कपूर से मिलना उनके साथ सपने जैसा है। पत्रकारों से वार्ता के दौरान मास्टर शेफ कपूर ने उत्तराखंडी व्यंजनों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का खाना स्वास्थ्य वर्धक और स्वादिष्ट है, लेकिन प्रचार के अभाव में अभी तक इसके प्रति लोगों का आकर्षण नहीं बन पाया है। कहा कि यहां के व्यंजनों को घर घर तक पहुंचाना होगा। कहा कि उत्तराखंड के लोगों होटल उद्योग को उत्तराखंडी खाने को पूर्ण रूप से अपना कर इसका प्रचार प्रसार करना चाहिए ताकि यहां के खाने को पूरा देश व विश्व जाने। उन्होंने यहां के व्यंजनों के प्रचार की बात कही।
.......................................
फोटो::
बाल संरक्षण के प्रति किया जागरूक
मसूरी। कार्निवाल के दौरान चाइल्ड राइट्स एंड पीपल वेलफेयर सोयायटी देहरादून के सदस्यों ने बाल संरक्षण पर लोगों को जागरूक किया। सोसायटी के कलाकारों ने विदेशी वाद्य यंत्र डीजीरीडू की प्रस्तुति देकर माल रोड पर दर्शकों को रोमांचित किया। इस मौके पर सोसायटी के पदाधिकारियों ने गरीब बच्चों के लिए उत्तराखंड में किए जा रहे जनहित के कार्यों के बारे में जानकारी दी तथा इसका समुचित लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान .............
...............................
विधायक ने सीएम का आभार जताया
मसूरी। क्षेत्रीय विधायक गणेश जोशी ने विंटर लाइन कार्निवाल में शिरकत करने पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत का स्वागत किया और मसूरी में विकास कार्यों के लिए बजट जारी करने पर उनका आभार जताया। विधायक ने बताया कि उनके प्रस्ताव पर मसूरी में एसटीपी के लिए साढ़े तीन करोड़, सिविल अस्पताल के लिए ढाई करोड़ और पार्किंग के लिए तीन करोड़ बीस लाख रुपये सरकार ने स्वीकृत किए है।

.....................................
पुलिस ने हटाए वाहन
मसूरी। मालरोड पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रण के लिए पुलिस की इंटर सेप्टर यूनिट ने अवैध पार्किंग में खड़े वाहनों को क्रेन से हटवाया। दोपहर बाद पुलिस ने माल रोड पर एकल मार्ग व्यवस्था लागू करते हुए वाहनों को कैमल बैक रोड होते हुए कुलड़ी की ओर से बाहर निकाला। एसडीएम मसूरी मीनाक्षी पटवाल ने कहा कि यह व्यवस्था पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ घंटों के लिए की गई जिससे कि माल रोड में जाम की स्थिति न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed