{"_id":"5a4676554f1c1b96368b76ad","slug":"151456741617-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के लिए ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट परिसर में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के लिए ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट परिसर में दिया धरना
Updated Fri, 29 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। छुरागाड-कनोल मोटर मार्ग से अपने गांवों को भी लाभान्वित करने की मांग पर घाट क्षेत्र के प्राणमती, सरमा, लेटाला और बड़गुना तोकों के ग्रामीणों ने शुक्रवार को चौथे दिन भी कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि प्राणमती, लेटाला और कनोल में 68 परिवार अनुसूचित जाति के रहते हैं, जिनकी आबादी करीब पंद्रह सौ है। ग्रामीण गांवों को सड़क से जोड़ने की मांग कर रहे हैं, लेकिन न तो पीएमजीएसवाई के अधिकारी सुन रहे हैं और न ही जिला प्रशासन।
सड़क संघर्ष समिति के अध्यक्ष कुंदन राम, उप प्रधान खिलापी राम, भरत सिंह, सुरेंद्र सिंह, हिरवा राम, पदम राम, खीम सिंह, नारायणी राम, कुंदन राम, मान सिंह और गंगा सिंह का कहना है कि छुरागाड-कनोल सड़क का सर्वे पीएमजीएसवाई की ओर से किया गया है और सड़क से कम ही आबादी को लाभ मिलेगा। इसलिए इसका सर्वे बदला जाना चाहिए। कहा गया कि जब तक सड़क सर्वे ग्रामीण क्षेत्र से नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। इस मौके पर पदमी राम, मान सिंह, मेहरबान, तारा, सीता, धनमती देवी, त्रिलोक, प्रकाश भंडारी और गबरु राम आदि मौजूद थे।