फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पर्यटन मानचित्र पर स्थापित हों क्षेत्र के पर्यटन स्थल

पर्यटन मानचित्र पर स्थापित हों क्षेत्र के पर्यटन स्थल

Fri, 29 Dec 2017 10:37 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन मानचित्र पर स्थापित हों क्षेत्र के पर्यटन स्थल

विज्ञापन
देवाल। क्षेत्र पंचायत की बैठक में ब्लाक के मानेश्वर गुफा, खेता-पिंडारी रूट, बगजी बुग्याल सहित अन्य पर्यटन स्थलों को पर्यटन मानचित्र पर दर्शाने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही दो साल से वृद्धा, दिव्यांग पेंशन नहीं मिलने का मामला प्रमुुखता से उठाया गया। सदस्यों ने ब्लाक की खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत करने की मांग भी रखी।

ब्लाक सभागार में प्रमुख उर्मिला बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सिंचाई विभाग पर चर्चा करते हुए प्रधानों, बीडीसी सदस्यों ने कहा कि आपदा से चोटिंग सहित कई अन्य नहरें बह गई थीं, जिनकी मरम्मत अभी तक नहीं कराई गई। बाल विकास विभाग पर आरोप लगाते हुए सदस्यों ने कहा कि एक साल से इस विभाग के कार्यालय में सुपरवाइजर नहीं है। सदन ने शीघ्र सुपरवाइजर की तैनाती न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बैठक में रूपकुंड, वेदनी कुंड में हो रहे भूस्खलन की रोकथाम करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। धरातल्ला के ग्राम प्रधान ने बताया कि 2011 में धरातल्ला के लिए स्वीकृत 3 किलोमीटर मार्ग का निर्माण न होने का मुद्दा उठाया तो सदन ने लोनिवि तथा पीएमजीएसवाई की थराली-देवाल-लोहाजंग, वांण, नंदकेशरी-ग्वालदम, देवाल-सवाड़, देवाल-खेता, ल्वाणी-सूया आदि खस्ताहाल मोटर मार्ग को ठीक करने के प्रस्ताव की मांग की। बैठक में बीडीओ विक्रम लाल शाह, डीडीओ आनंद सिंह रावत, डीपीआरओ बीएस दुग्ताल, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरेंद्र लाल, सीबीओ डा. लोकेश, तहसीलदार माणिक लाल, ज्येष्ठ उप प्रमुख हरेंद्र कोटेड़ी, कनिष्ठ उप प्रमुख मनोज कुमार, जल निगम के ईई रमेश चंद्र जोशी, लोनिवि के ईई विजय कुमार, जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र दानू, रमोती देवी, पुष्कर फार्स्वाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed