फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के 205 अस्थायी कर्मचारियों को मिला सेवा विस्तार

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के 205 अस्थायी कर्मचारियों को मिला सेवा विस्तार

Fri, 29 Dec 2017 10:33 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के 205 अस्थायी कर्मचारियों को मिला सेवा विस्तार
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के दैनिक वेतन, नियत वेतन और चिकित्सालय प्रबंधन समिति के 205 कर्मचारियों को शासन ने मार्च 2018 तक सेवा विस्तार दे दिया है। कर्मचारियों की सेवा विस्तार अवधि सितंबर में खत्म हो गई थी। सेवा विस्तार न मिलने से कर्मचारियों का मानेदय अटका हुआ था।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज और इससे संबद्ध बेस अस्पताल मेें नियमित व संविदा कर्मचारियों के अलावा नियत वेतन मेें 80, दैनिक वेतन मद में 115 और प्रबंधन समिति के 10 कर्मचारी तैनात हैं। इनका समय-समय पर सेवा विस्तार होता रहता है।
विज्ञापन

उक्त कर्मचारियों की सेवा विस्तार अवधि 30 सितंबर 2016 को समाप्त हो गई थी। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने चिकित्सा शिक्षा निदेशालय को पत्र भेजकर उक्त 205 कर्मचारियों को सेवा विस्तार देने का अनुरोध किया था। 31 अक्तूबर को चिकित्सा शिक्षा निदेशक प्रो. आशुतोष सयाना ने शासन को विस्तारीकरण के लिए पत्र भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी इंतजारी के बाद चिकित्सा शिक्षा सचिव नितेश झा ने 26 दिसंबर को सेवा विस्तार के आदेश जारी कर दिए। यह आदेश कॉलेज प्रशासन को 29 दिसंबर को मिला।
नियत वेतन मेेेें कार्यरत कर्मचारियों को 3 माह और दैनिक व प्रबंधन समिति के कर्मचारियों को 6 माह से मानदेय नहीं मिला है।

आज ही सेवा विस्तारीकरण का शासनादेश मिला है। कर्मचारियों के अवशेष मानदेय भुगतान के लिए शासन से 90 लाख रुपये के अनुपूरक बजट की मांग की गई है।-प्रो. सीएम रावत, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed