{"_id":"5a46746a4f1c1bee6a8b68ee","slug":"15145669246-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटर पुल से सड़क के लिए चौरासवासियों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटर पुल से सड़क के लिए चौरासवासियों का धरना जारी
Updated Fri, 29 Dec 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। नवनिर्मित श्रीनगर-चौरास पुल से लिंक मोटर मार्ग की वित्तीय मंजूरी और पुल से पुराने मार्ग को जोड़ने की मांग को लेकर चौरासवासियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। इस मौके पर कहा गया कि दोनों मार्गों के निर्माण से विकास खंड कीर्तिनगर के दर्जनों गांवों सहित गढ़वाल विवि के चौरास परिसर को लाभ मिलेगा।
लगभग एक दशक के इंतजार के बाद चौरास मोटर पुल बनकर तैयार हो चुका है। बावजूद इसके अब तक चौरास की ओर से एप्रोच रोड का निर्माण नहीं हो पाया है। इसके अलावा पैदल पुल की ओर से आवाजाही का विकल्प भी बंद हो रहा है। चौरासवासियों ने इस समस्या के निराकरण की मांग को लेकर 28 दिसंबर से मोटर पुल के किनारे धरना शुरू कर दिया है।
शुक्रवार को धरना स्थल पर मंगसू के ग्राम प्रधान राजाराम बहुगुणा की अध्यक्षता में हुई सभा में कहा गया कि जब तक मोटर पुल से लिंक मोटर मार्ग के लिए बजट अवमुक्त नहीं होता और पुरानी रोड तक एप्रोच रोड का निर्माण नहीं होता, तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
गढ़वाल विवि के पूर्व छात्र महासंघ अध्यक्ष शैलेश मलासी व कमलेश थपलियाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख विजयंत निजवाला, दमयंती, सरोज, ममता, ग्राम प्रधान सुपाणा लखपत सिंह , नरेंद्र भंडारी, कमला गुसाईं, विजया रावत और संदीप कौर आदि ने धरना दिया।