फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   खाली कराई भूमि पर सीआरपीएफ ने लगाए टैंट-

खाली कराई भूमि पर सीआरपीएफ ने लगाए टैंट-

Fri, 29 Dec 2017 01:45 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
खाली कराई भूमि पर सीआरपीएफ ने लगाए टैंट-
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

सेलाकुई।
शीशमबाड़ा में खाली कराई गई भूमि पर सीआरपीएफ ने कब्जा लेना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को जवानों ने भूमि पर टेंट लगा दिए। मौके पर कार्यालय, पुलिस महानिरीक्षक सेक्टर मुख्यालय, देहरादून का बोर्ड भी लगा दिया गया है। जवानों ने भूमि पर तारबाड़ लगाने का कार्य भी शुरू कर दिया है।
उधर इस भूमि से हटाए गए लोगों ने शीशमबाड़ा संघर्ष समिति का गठन किया है। जिसमें प्रकाश शर्मा अध्यक्ष, अरविंद कुमार संरक्षक और विजेंद्र कुमार को सचिव मनोनीत किया गया। सुनील पाल, यशपाल, लक्ष्मण, प्रेमचंद, नवी रसूल, सावेद अहमद, सीमा को शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि 280 परिवारों को बेघर कर दिया गया। प्रत्येक परिवार को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाए। सभी परिवार शीशमबाड़ा में वर्षों से बसे थे, लेकिन उन्हें तहसील कर्मियों द्वारा दो वर्ष से बसा होना दर्शाया गया। कहा कि सिर्फ खानापूर्ति के लिए बेघर लोगों के लिए रेशम फार्म में व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

नई दिशा जनहित ग्रामीण विकास समिति के संस्थापक अमर सिंह कश्यप और सामाजिक कार्यकत्री उमा गुप्ता ने कहा कि सरकार को बेघर हुए परिवारों के विस्थापन की व्यवस्था करनी चाहिए। सरकारी भूमि पर कब्जे के लिए दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि शीशमबाड़ा में वर्ष 2013 में सरकार ने सीआरपीएफ को शीशमबाड़ा में सात हेक्टेयर भूमि आवंटित की थी। जिस पर प्रशासन की लापरवाही के चलते अवैध कब्जे हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed