फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लच्छीवाला नेचर पार्क में तैयार हो रही गंगा वाटिका

लच्छीवाला नेचर पार्क में तैयार हो रही गंगा वाटिका

Fri, 29 Dec 2017 01:41 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
लच्छीवाला नेचर पार्क में तैयार हो रही गंगा वाटिका
नेचर पार्क में दिखेगी गंगा वाटिका की झलक
विज्ञापन

-- नमागि गंगे योजना के तहत बनाई जा रही गंगा वाटिका
-- गंगा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए चलाई है योजना

नवल किशोर यादव
डोईवाला।
सब कुछ ठीक ठाक रहा तो पर्यटकों को गंगा के दर्शन लच्छीवाला नेचर पार्क में हो सकेंगे। नमामि गंगे योजना के तहत नेचर पार्क में गंगा वाटिक बनाई जा रही है, जहां गंगा उद्गम से लेकर हर तरह की जानकारी इस पर्यटक स्थल पर मिल सकेगी। वाटिका में रुद्राक्ष से लेकर रामा तुलसी तक के पौधो को रोपकर आध्यात्मिक वातावरण तैयार किया जा रहा है। राजधानी देहरादून के सस्ते और रमणीक पर्यटक स्थल लच्छीवाला नेचर पार्क में आने वाले टूरिस्ट सीजन के लिए नमामि गंगे योजना के तहत गंगा वाटिका को विकसित किया जा रहा है।
राजधानी देहरादून के लोकप्रिय पर्यटक स्थल लच्छीवाला नेचर पार्क में प्रतिवर्ष लगभग दो लाख से अधिक पर्यटक आते हैं। दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान से भी पर्यटकों की आमद होती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए पार्क में ही गंगा वाटिका बनाने की योजना तैयार की गई है। क्योंकि मार्च से लेकर जून माह तक लच्छीवाला खचाखच पर्यटकों से भरा नजर आता है। पर्यटकों को गंगा के प्रति जागरूक करने के लिए लच्छीवाला में गंगा वाटिका बनाने की योजना पर काम शुरू हो गया। केंद्र सरकार की नमामि गंगे योजना के मद से इसके लिए धनराशि उपलब्ध हो रही है।
विज्ञापन

बैठने की व्यवस्था और लेंगे फव्वारे
लच्छीवाला वन क्षेत्राधिकारी घनानंद उनियाल ने बताया कि गंगा वाटिका में रुद्राक्ष, कुनैर, धतूरा और रामातुलसी आदि कई प्रकार के पौधे रोपे जा रहे हैं, जिससे मनोरंजन के अलावा आध्यात्मिक वातावरण तैयार हो सके। इसके लिए वाटिका परिसर में ही सुंदर लॉन, बैठने की व्यवस्था और पानी के आकर्षक फव्वारे लगाऐ जाएंगे। बताया कि मार्च माह तक आकर्षक रूप देकर गंगा वाटिका तैयार करने के लिए काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed